Champions Trophy 2025: जोश इंगलिस की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया
बेन डकेट के शतक पर भारी पड़ा जोश इंगलिस का शतक
अद्यतन - फरवरी 22, 2025 10:53 अपराह्न

ICC Champions Trophy, 2025: जारी आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी का चौथा मैच आज 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (AUS vs ENG) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया है।
हालांकि, एक समय लग रहा था कि 352 रनों के टारगेट का इंग्लैंड टीम बचाव कर लेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर जोश इंगलिस (120*) की कमाल की शतकीय पारी के दम पर इस टारगेट को पांच विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।
AUS vs ENG चैंपियंस ट्राॅफी मैच, मैच का हाल
मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर कुल 351 रन बनाए।
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को पहला विकेट बहुत जल्दी मिला। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को 10 रन के निजी स्कोर पर बेन ड्वारशुइस ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ भी 15 रन बनाकर बेन ड्वारशुइस का शिकार बने।
लेकिन इसके बाद बेन डकेट ने करियर बेस्ट पारी खेलते हुए 165 रन बनाए, तो उन्हें अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (68) से भी अच्छा साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 158 रनों की शानदार साझेदारी भी देखने को मिली, जिसकी वजह से इंग्लैंड ने एक विशाल लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा।
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की ओर से बेहद ही साधारण प्रदर्शन देखने को मिला। लेकिन फिर भी बेन ड्वारशुइस 3 विकेट लेने में सफल रहे। इसके अलावा एडम जंपा और मार्नस लाबुशेन को 2-2 विकेट मिले।
इसके बाद इंग्लैंड से मिले 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम उतरी, तो उसने इस टारगेट को 47.3 ओवरों में पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू शाॅर्ट ने 63, तो जोश इंगलिस 120* और ग्लेन मैक्सवेल 32* रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद और लियम लिविंगस्टोन को 1-1 विकेट मिला।
Josh Inglis' thumping 💯 turns it around for Australia as they create history in a run-fest in Lahore 🔥#ChampionsTrophy #AUSvENG ✍️: https://t.co/DBjsJNDgkY pic.twitter.com/lGbeqtTHy2
— ICC (@ICC) February 22, 2025