न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI । CricTracker Hindi

Champions Trophy 2025, Final: IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है।

IND vs NZ (Pic Source-X)
IND vs NZ (Pic Source-X)

Champions Trophy 2025: IND vs NZ, Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। एक बार फिर से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टॉस हार गए हैं। दोनों ही टीम इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी।

टीम इंडिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीते हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। न्यूजीलैंड की बात की जाए तो टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में करारी शिकस्त दी थी। इसी के साथ हम आपको बताते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

IND vs NZ फाइनल मैच के लिए प्लेइंग 11-

भारतः

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंडः

विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंट्नर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्क, नाथन स्मिथ

भारत और न्यूजीलैंड का वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड-

मैच 119
भारत 61
न्यूजीलैंड  50
नो रिजल्ट 07
टाई 01

दुबई स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड-

भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 9 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। भारत इस मैदान पर एक भी मैच नहीं हारा है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने यहां 3 मुकाबले खेले है, जिसमें से दो मैचों में हार का सामना किया और एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका था। यहीं दुबई स्टेडियम में भारत का न्यूजीलैंड पर पलड़ा भारी है।

दुबई की मौसम रिपोर्ट-

Accuweather के मुताबिक रविवार को दुबई में मौसम गर्म रहेगा और बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है। मैच शुरू होने के वक्त यहां तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शाम होते-होते तापमान में गिरावट आएगी और यह मैच खत्म होने तक 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। शाम के वक्त उमस बढ़ जाएगी। इस वजह से खिलाड़ियों को परेशानी होगी। आसमान में रात के वक्त हल्के बादल होंगे इस वजह से ओस का असर भी मैच पर नहीं पड़ेगा।

close whatsapp