Champions Trophy: वनडे में कैसा है अफगानिस्तान के कप्तान का रिकॉर्ड? व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर-
हश्मतुल्लाह शाहिदी ने अब तक 46 वनडे मैचों में अफगानिस्तान की कप्तानी की है।
अद्यतन - फरवरी 11, 2025 12:18 अपराह्न

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप-बी का हिस्सा है। टीम पहला मुकाबला 21 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार खेल दिखाया था, आगामी टूर्नामेंट में भी टीम इसे दोहराना चाहेगी।
अफगानिस्तान के इस ऐतिहासिक पहले चैंपियंस ट्रॉफी में हश्मततुल्लाह शाहिदी टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आइए आपको बताते हैं कि वनडे में कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड कैसा है, साथ ही उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में भी बताते हैं-
कप्तान के तौर पर हश्मतुल्लाह शाहिदी के आंकडें-
हश्मतुल्लाह शाहिदी ने अब तक 46 वनडे मैचों में अफगानिस्तान की कप्तानी की है, जिनमें उन्हें 23 में जीत और 21 में हार का सामना करना पड़ा है। उनका विनिंग प्रतिशत 57.62 है।
- मैच- 46
- जीत- 23
- हार- 21
- टाई- 1
- ड्रॉ- 0
- नो रिजल्ट- 2
- विनिंग प्रतिशत- 57.62
वनडे में हश्मतुल्लाह शाहिदी का प्रदर्शन
हश्मतुल्लाह शाहिदी ने वनडे में अफगानिस्तान के लिए 87 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 33.93 की औसत, 67.98 की स्ट्राइक रेट से 2375 रन बनाए हैं, जिसमें 22 अर्धशतक शामिल है।
- मैच- 87
- पारी- 85
- रन- 2375
- हाईएस्ट स्कोर- 97
- औसत- 33.93
- स्ट्राइक रेट- 67.98
- अर्धशतक- 50
- शतक- 0
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड-
हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान
रिजर्व: दरविश रसूली, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान का शेड्यूल
21 फरवरी, बनाम साउथ अफ्रीका, कराची (2ः30 बजे से भारतीय समयानुसार)
26 फरवरी, बनाम इंग्लैंड, लाहौर (2ः30 बजे से भारतीय समयानुसार)
28 फरवरी, बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर (2ः30 बजे से भारतीय समयानुसार)