OMG! अजीब सूट पहनकर आए शुभमन गिल को फैन्स ने बता दिया Urfi Javed
टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल पहुंचे थे एक अवॉर्ड शो में।
अद्यतन - मार्च 24, 2023 2:19 अपराह्न

टीम इंडिया में इन दिनों युवा खिलाड़ियों का राज है, शुभमन गिल से लेकर ईशान किशन टीम इंडिया का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी के साथ ही अब ये खिलाड़ी मैदान के बाहर भी छा रहे हैं, साथ ही फैशन में भी ये खिलाड़ी टॉप करते हैं। लेकिन हाल ही में गिल अपने एक सूट को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो गए और उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
शुभमन गिल लगा चुके हैं वनडे में डबल सेंचुरी
जी हां, टीम इंडिया की तरफ से वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट अब बढ़ती ही जा रही है, जहां ईशान किशन के बाद इस साल शुभमन गिल भी वनडे में डबल सेंचुरी जड़कर खास लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है।
Urfi Javed के साथ क्यों जुड़ गया शुभमन गिल का नाम?
*टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल पहुंचे थे एक अवॉर्ड शो में।
*शो के लिए गिल ने पहना था थोड़ा अलग तरह का ही सूट।
*फैन्स ने सूट को लेकर शुभमन को कर दिया बुरी तरह से ट्रोल।
*फैन्स ने गिल को बता दिया Urfi Javed, तो कुछ ने हंसने वाला इमोजी लगाया।
शुभमन गिल अपने इस सूट को लेकर हो रहे हैं काफी ट्रोल
हाल ही में जड़ा था इस खिलाड़ी ने शानदार शतक
अब IPL टीम के साथ जुड़ जाएंगे गिल
जी हां, 31 मार्च से IPL की शुरूआत हो रही है, जिसे लेकर गिल अब अपनी आईपीएल टीम यानी की गुजरात टीम के साथ जुड़ जाएंगे। साल 2022 के आईपीएल में गिल ने टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।