सभी IPL फ्रेंचाइजियों को 9 दिसंबर से पहले अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की सूची को सौंपना होगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

सभी IPL फ्रेंचाइजियों को 9 दिसंबर से पहले अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की सूची को सौंपना होगा

पिछली बार अच्छा प्रदर्शन ना कर पाई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) अपनी टीम को और बेहतर करना चाहेगी।

IPL Auction (Image Source: IPL/BCCI)
IPL Auction (Image Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 सत्र की तैयारी जोरों शोरों पर है। बता दें, अगले सत्र के लिए कुल 991 खिलाड़ियों ने अपना नाम मिनी ऑक्शन के लिए दर्ज कराया है। भाग लेने वाली सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 9 दिसंबर तक आगामी नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी पड़ेगी।

बता दें, 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन में कुल 714 भारतीय खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया से 57 खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका के 52 खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के 33 खिलाड़ी और इंग्लैंड के 31 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।

10 फ्रेंचाइजियों को 9 दिसंबर तक उन खिलाड़ियों की सूची सौंपने को कहा गया है जिनमें वह रुचि रखते हैं और शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। बेन स्टोक्स, सैम करन सहित कई खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रखी गई है। हालांकि IPL के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई भी भारतीय खिलाड़ी 2 करोड़ की सूची में शामिल नहीं किया गया है।

केदार जाधव, मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे ने अपनी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए रखी

पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल, केदार जाधव और मनीष पांडे ने अपनी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए रखी है जबकि सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने 50 लाख रुपए की बेस प्राइस में अपने आप को स्थान दिया है।

बता दें, हाल ही में कायरन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो ने इस शानदार टूर्नामेंट से संन्यास लेने का फैसला किया है। तमाम प्रशंसक इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गत चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) इस बार फिर से शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी और दोबारा इस ट्रॉफी को अपने नाम करने मैदान पर उतरेंगी।

वहीं पिछली बार अच्छा प्रदर्शन ना कर पाई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) अपनी टीम को और बेहतर करना चाहेगी। हालिया समय में ऑलराउंडर की सूची में बेन स्टोक्स, सैम करन और कैमरन ग्रीन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इन तीन खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजर होगी। वहीं नारायण जगदीशन को लेकर भी बड़ी बोली लगाई जा सकती है।

close whatsapp