Virat Kohli Gautam Gambhir Reunion

हेड कोच बनने के बाद पहली बार आमने-सामने हुए विराट और गंभीर, ट्रेनिंग सेशन के दौरान जमकर लगाए हंसी ठहाके

2 अगस्त को खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच।

Virat Kohli & Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli & Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images)

जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से सभी क्रिकेट फैंस के मन में ही एक ही बात घूम रही थी कि जब गंभीर और टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर आमने-सामने होंगे, तो वो एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करेंगे। दरअसल, गंभीर और विराट कई बार मैदान पर आपस में भीड़ चुके हैं और इसी वजह से गंभीर के कोच बनने के बाद हर किसी को कोच और खिलाड़ी के तौर पर इनकी मुलाकात का इंतजार था।

श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज खेलने के लिए विराट कोहली पहुंच चुके हैं और कल उन्होंने पहली बार कोच गंभीर की निगरानी में प्रैक्टिस की। भारत के प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें BCCI ने साझा की हैं। इसमें दोनों दिल्ली के क्रिकेटर एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।

गौतम गंभीर और विराट कोहली की तस्वीर हुई वायरल

टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की ताजा तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दोनों नेट प्रैक्टिस के दौरान एक साथ नजर आए और कई अहम बातों पर चर्चा की। बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों मैदान पर हुई पिछली बातों को भूलकर, एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज में 3-0 की शानदार जीत के साथ की है। अब सभी को वनडे सीरीज के शुरू होने का इंतजार है, क्योंकि इस सीरीज में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए दिखेंगे। राहुल द्रविड़ का बतौर कोच भारतीय टीम के साथ करार खत्म होने के बाद गौतम गंभीर को यह जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में गंभीर भी हेड कोच के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम को सफलता की नई उचाईयों तक ले जाना चाहेंगे।

आपकों बता दें कि IPL के दौरान दो बार गौतम गंभीर और विराट कोहली आमने सामने आ चुके हैं। पहली बार बतौर खिलाड़ी 2013 में दोनों आपस में मैदान पर भिड़ गए थे। कोलकाता की कप्तानी करते हुए गंभीर की झड़प आरसीबी के कप्तान विराट कोहली से हुई थी। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर रहते हुए गंभीर की मैच के बाद विराट से बहस हुई थी।

close whatsapp