इस वक्त की बड़ी खबर, भाई हार्दिक की तरह Krunal Pandya भी आए ‘Reels’ वायरस की चपेट में
रील्स के मामले में Krunal Pandya कर रहे हैं भाई हार्दिक की कॉपी।
अद्यतन - Jan 29, 2024 4:18 pm

कई मामलों में Krunal Pandya अपने भाई यानी की हार्दिक पांड्या की कॉपी करते हैं, ये कॉपी ज्यादातर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। जहां क्रुणाल अपनी इंस्टा रील्स में हार्दिक की पूरी कॉपी करते हैं, इसी कड़ी में फिर से कुछ ऐसा देखने को मिला है और क्रुणाल की नई रील वीडियो में आपको हार्दिक की झलक नजर आएगी।
आखिरी इंटरनेशनल मैच कब खेला था Krunal Pandya ने?
भाई हार्दिक की तरह Krunal Pandya का इंटरनेशनल करियर ज्यादा सफल नहीं रहा है, साथ ही अब क्रुणाल की टीम इंडिया में शायद ही वापसी हो। भारतीय टीम के लिए कुल 5 वनडे मैच और 19 टी20 इंटरनेशनल मैच क्रुणाल खेल चुके हैं, वहीं इस खिलाड़ी ने आखिरी बार साल 2021 में टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी और उन्हें अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेले 3 साल हो जाएंगे। अब क्रुणाल की टीम इंडिया तभी वापसी हो सकती है, जब उनके भाई हार्दिक टीम इंडिया के टी20 कप्तान बन जाए तो।
Krunal Pandya को भी लगी Reels बनाने की बीमारी
*रील्स के मामले में Krunal Pandya कर रहे हैं भाई हार्दिक की कॉपी।
*आज क्रुणाल ने बेहद स्टाइलिश रील की है अपने इंस्टाग्राम पर शेयर।
*वीडियो में ये ऑलराउंडर ब्लैक आउट फिट में नजर आ रहा है।
*साथ ही पूरी तरह हार्दिक की कॉपी की है वीडियो में क्रुणाल ने।
ये कमाल की रील शेयर की है Krunal Pandya ने
भाई हार्दिक तो पाठ-पूजा करने में लगे हैं
दूसरी ओर क्रुणाल के भाई हार्दिक पांड्या इन दिनों पाठ-पूजा करने में लगे हैं, हार्दिक ने भी आज एक नई रील शेयर की है। इस रील वीडियो में हार्दिक पाठ-पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं ऑलराउंडर का ये अवतार फैन्स ने पहली बार देख है और सभी फैन्स काफी हैरान भी हैं। इसी के साथ ही अब हार्दिक पहले से काफी ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं और वो गेंदबाजी भी शुरू कर चुके हैं। जिसके बाद वो IPL के जरिए मैदान पर वापसी करेंगे, दूसरी ओर उनके भाई क्रुणाल LSG टीम से लीग खेलते हैं।