Champions Trophy 2025 में एक भी मैच नहीं जीत पाया पाकिस्तान, फिर भी मिलेंगे करोड़ों रुपये...

Champions Trophy 2025 में एक भी मैच नहीं जीत पाया पाकिस्तान, फिर भी मिलेंगे करोड़ों रुपये…

डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी मैच नहीं जीत पाया।

Mohammad Rizwan (Photo Source: Getty Images)
Mohammad Rizwan (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज राउंड के बाद बाहर हो गया है। टीम भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ ग्रुप ए का हिस्सा था, लेकिन एक भी मैच नहीं जीत पाया। मेजबान को पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत ने उन्हें 6 विकेट से शिकस्त दी। फिर बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच बारिश के चलते रद्द हुआ।

रिजवान की कप्तानी में टीम ने ग्रुप ए में तीन मैचों में दो हार, एक पॉइंट और -1.087 नेट रन रेट के साथ आखिरी स्थान पर जगह बनाई। टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने के बावजूद पाकिस्तान को आईसीसी की तरफ से करोड़ों रुपये मिलने वाले हैंं। आइए आपको डिटेल में इसकी जानकारी देते हैं।

पाकिस्तान को क्यों मिलेंगे करोड़ों रुपये?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी $6.9 मिलियन है, जो 2017 संस्करण के मामले में 53% अधिक है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को $2.24 मिलियन मिलेंगे, जबकि रनरअप को $1.12 मिलियन मिलेंगे। हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट को $560,000 मिलेंगे। जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों की प्राइज मनी $140,000 है। इसके अलावा आईसीसी ने भाग लेने वाली सभी 8 टीमों को $125,000 देने का ऐलान किया था।

उम्मीद है कि पाकिस्तान टूर्नामेंट के अंत में सातवें या आठवें स्थान पर रहेगी। ऐसे में उन्हें प्राइज मनी के तौर पर उन्हें $140,000 (2 करोड़ 37 लाख) मिलेंगे। वहीं, 34000 डॉलर एक मैच जीतने वाली टीम को मिलने हैं, लेकिन मेजबान एक भी मैच नहीं जीत पाया।

हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ उनका आखिरी मुकाबला रद्द हुआ, ऐसे में दोनों टीमों के बीच 34 हजार डॉलर को बांटा जाएगा। दोनों टीमों के हिस्से में करीब 17 हजार डॉलर आएंगे, जो 15 लाख रुपये होते हैं। पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए भी आईसीसी की तरफ से पैसे मिलेंगे।

close whatsapp