चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने की खास तैयारी, इन दो धमाकेदार खिलाड़ियों के वापसी का बना रहा प्लान!
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।
अद्यतन - Jan 2, 2025 5:44 pm

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह शानदार टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान टीम के लिए अच्छी खबर है। उनके दो शानदार खिलाड़ियों की वापसी होने वाली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फखर जमान और इमाम उल हक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान टीम में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि, फखर जमान ने चैंपियंस टी20 कप में 10 मैचों में 303 रन बनाए, जबकि फखर जमान का प्रदर्शन चैंपियंस वनडे कप में शानदार रहा था और उन्होंने 53 की औसत से 212 रन जड़े थे।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान टीम इन दोनों धाकड़ खिलाड़ियों को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकता है। फैंस भी इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखना चाहेंगे।
आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलते हुए आए थे नजर
फखर जमान की बात की जाए तो उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेला था। इस शानदार टूर्नामेंट में उन्होंने चार मैचों में 73.33 की औसत से 220 रन बनाए थे। यही नहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भी धाकड़ खिलाड़ी पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने भारत के खिलाफ लंदन के द ओवल में फाइनल में 106 गेंदों में 114 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।
दूसरी तरफ इमाम उल हक की बात की जाए तो उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लीग मैच में भाग लिया था। हालांकि, शानदार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। इसके बाद टीम 23 फरवरी को भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलेगी। पाकिस्तान अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी।