जानें चैंपियंस ट्राॅफी में कौन हो सकता है भारतीय टीम का बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर? - क्रिकट्रैकर हिंदी

जानें चैंपियंस ट्राॅफी में कौन हो सकता है भारतीय टीम का बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर?

चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। 

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी Champions Trophy 2025 का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूएई की सह-मेजबानी में 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। पहला मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

दूसरी ओर, 2013 चैंपियंस ट्राॅफी सीजन की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम ने भी दुबई में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 8 देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी, तो वहीं युवा शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।

भारत चैंपियंस ट्राॅफी ग्रुप ए में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ मौजूद है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। खैर, आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो टीम के लिए आगामी टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं।

India’s Squad for ICC Champions Trophy 2025

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम का बेस्ट बल्लेबाज- Virat Kohli

अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम की ओर से बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। क्रिकेट की दुनिया में वह हर दिन नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं।

हालांकि, रेड बाॅल क्रिकेट में कोहली की फाॅर्म उनका साथ नहीं दे रही है, लेकिन व्हाइट बाॅल क्रिकेट में उनका कोई सानी नहीं है। चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट टीम इंडिया के लिए खेले गए 297 वनडे मैचों में 57.94 की औसत से कुल 13963 रन बना चुके हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम का बेस्ट गेंदबाज- Arshdeep Singh

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्राॅफी में बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। तो वहीं, कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद टीम को इस बार उनसे होगी। भारत के लिए खेले गए 9 वनडे मैचों में वह 23 की औसत से कुल 14 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम का बेस्ट ऑलराउंडर- Hardik Pandya

अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में बेस्ट ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं। भारत के लिए खेले गए 89 वनडे मैचों में हार्दिक 1805 रन बनाने के साथ कुल 87 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

close whatsapp