Champions Trophy 2025 Points Table- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अंक तालिका ENG vs AUS मैच-4 के बाद
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल जानें-
अद्यतन - फरवरी 23, 2025 9:45 पूर्वाह्न

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है। पूरे 8 सालों के बाद टूर्नामेंट वापस लौटा है, जिसके चलते फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और यूएई में खेला जा रहा है। टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में ही खेलेगी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आठ टीमों के बीच खेला जा रहा है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है। सभी टीमें ग्रुप स्टेज राउंड में तीन-तीन मैच खेलेगी। ग्रुप राउंड के बाद टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जिसके बाद 9 मार्च को फाइनल को खेला जाएगा। बता दें, अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तभी मैच दुबई में आयोजित किया जाएगा।
ENG vs AUS मैच-4 का हाल-
इंग्लैंड टीम ने मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 351 रन बनाए थे। बेन डकेट ने 143 गेंदों में 17 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 165 रन की शानदार पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब हुई थी, लेकिन टीम ने जोश इंग्लिस की बेहतरीन पारी के दम पर पांच विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लिस ने 86 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 120 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा, एलेक्स कैरी (69), मैट शॉर्ट (63) और ग्लेन मैक्सवेल ने 32 रन की नाबाद पारी खेल अहम योगदान दिया।
Champions Trophy 2025 Points Table- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अंक तालिका
ग्रुप-ए (Group-A Points Table)
| No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | न्यूजीलैंड | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 1.200 | ||
| 2 | भारत | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.408 | ||
| 3 | बांग्लादेश | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.408 | ||
| 4 | पाकिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -1.200 |
ग्रुप-बी (Group-B Points Table):
| No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | साउथ अफ्रीका | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 2.140 | ||
| 2 | ऑस्ट्रेलिया | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.475 | ||
| 3 | इंग्लैंड | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.475 | ||
| 4 | अफगानिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -2.140 |