Champions Trophy 2025: वो 3 खिलाड़ी जो न्यूजीलैंड के लिए साबित हो सकते हैं X-Factor - क्रिकट्रैकर हिंदी

Champions Trophy 2025: वो 3 खिलाड़ी जो न्यूजीलैंड के लिए साबित हो सकते हैं X-Factor

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे।

New Zealand Team (Photo Source: Getty Images)
New Zealand Team (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड पहला मुकाबला 19 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। टीम ग्रुप-ए का हिस्सा जिसमें, भारत और बांग्लादेश भी शामिल है। टीम ने हाल ही में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता।

मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम आगामी टूर्नामेंट में भी शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी। इस बीच, आइए आपको उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं जो चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं-

चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी-

1. मिचेल सैंटनर

मिचेल सैंटनर पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की कमान संभालने वाले हैं। सैंटनर का हालिया फॉर्म शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 112 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 26.42 की औसत, 90.80 की स्ट्राइक रेट से 1400 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 4.85 की इकॉनमी से 115 विकेट भी चटकाए हैं।

2. मैट हेनरी

न्यूजीलैंड की चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में सबसे बड़ा बदलाव अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की गैरमौजूदगी है। टीम मैट हेनरी, जैकब डफी और विलियम ओ’रूर्के पर निर्भर रहने वाली है। तीनों को ही ज्यादा अनुभव नहीं है। वनडे में मैट हेनरी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 87 मैचों में 5.18 की इकॉनमी से 155 विकेट लिए हैं।

3. केन विलियमसन

दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन मैचों में 225 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। विलियमसन अगर चैंपियंस ट्रॉफी में भी यही फॉर्म बरकरार रखते हैं तो वह टीम के लिए गेम चेंजर प्लेयर साबित हो सकते हैं। वनडे में उन्होंने अब तक 167 मैचों में 49.31 की औसत, 81.71 की स्ट्राइक रेट से 7002 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं।

close whatsapp