Champions Trophy: वनडे फॉर्मेट में कैसा है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार? - क्रिकट्रैकर हिंदी

Champions Trophy: वनडे फॉर्मेट में कैसा है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पहला मैच 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।

Australia Cricket Team (Photo Source: Getty Images)
Australia Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से हो रही है। ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है। दोनों ही टीमों ने अब तक दो बार खिताब अपने नाम किया है। आगामी संस्करण में 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से ऑस्ट्रेलिया अपने कैंपेन की शुरुआत करने वाली है।

हालांकि, इस वक्त टीम की मुश्किलें बढ़ी हुई है, क्योंकि कप्तान पैट कमिंस इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं। साथ ही जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श और कैमरून भी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। वहीं, मार्कस स्टोइनिस जो स्क्वॉड में शामिल हैं, उन्होंने वनडे से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इन सबके बीच आइए इस ऑर्टिकल के माध्यम से आपको बताते हैं कि वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड अब तक कैसा रहा है-

वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड-

1. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक 1008 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 613 में जीत दर्ज की है और 352 में हार मिली है। टीम का विनिंग प्रतिशत 60.81 है।

  • मैच- 1008
  • जीत- 613
  • हार- 352
  • टाई- 9
  • नो रिजल्ट- 34
  • विनिंग प्रतिशत- 60.81

2. हाईएस्ट टोटल– 434/4 बनाम साउथ अफ्रीका, 12 मार्च 2006 (वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग)

3. हाईएस्ट सक्सेसफुल रन चेज– 359/6 बनाम भारत, 10 मार्च 2019 (पीसीए स्टेडियम, मोहाली)

4. लोएस्ट टोटल– 70 बनाम न्यूजीलैंड, 27 जनवरी 1986 (एडिलेड ओवल)

5. रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत– 309 रन से बनाम नीदरलैंड्स, 25 अक्टूबर 2023 (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)

6. रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार– 242 रन बनाम इंग्लैंड, 19 जून 2018 (ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम)

7. विकेट के हिसाब से सबसे बड़ी हार– 10 विकेट बनाम न्यूजीलैंड, 16 फरवरी 2007 (वेलिंग्टन)

8. सबसे ज्यादा वनडे रन– रिकी पोंटिंग- 374 मैच- 13.589 रन

9. सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर– ग्लेन मैक्सवेल (201) बनाम अफगानिस्तान (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

10. सबसे ज्यादा शतक– रिकी पोंटिंग- 30 शतक

11. सबसे ज्यादा विकेट- ग्लेन मैक्ग्रेथ (249 मैच) और ब्रेट ली (221 मैच), 380 विकेट

12. बेस्ट बॉलिंग फिगर– ग्लेन मैक्ग्रेथ (7/15) बनाम नामिबिया

 

close whatsapp