Champions Trophy, IND vs PAK Match 5 Free Live Streaming: भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब और कहां फ्री में लाइव देखें?
दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई में खेला जाएगा।
अद्यतन - Feb 22, 2025 8:08 pm

IND vs PAK Match 5 Free Live Streaming: जारी चैंपियंस ट्राॅफी का पांचवां मैच भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह बहुप्रतीक्षित मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में 23 फरवरी, रविवार को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि भारत ने अपने पिछले मैच में जीत हासिल की है, तो वहीं पाकिस्तान को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
यहां देख सकते हैं फ्री में चैंपियंस ट्राॅफी मैच
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा, जिसे फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर चैंपियंस ट्राॅफी के सभी मैचों का सीधा प्रसारण होगा। इसके अलावा फैंस वेबसाइट और जियोहाॅटस्टार ऐप के माध्यम से भी चैंपियंस ट्राॅफी के मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि, ऐप पर फैंस को जियोहाॅटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। तो वहीं, डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर आप इस मैच का बिल्कुल फ्री में लुत्फ उठा सकते हैं।
IND vs PAK Match Details (भारत बनाम पाकिस्तान मैच डिटेल्स):
| मैच | भारत बनाम पाकिस्तान, 5वां मैच |
| वेन्यू | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई |
| तारीख और समय | रविवार, 23 फरवरी, 2.30 PM IST |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network & JioHotstar |
IND vs PAK ODI, Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 135 |
| भारत | 57 |
| पाकिस्तान | 73 |
| नो रिजल्ट | 05 |
| टाई | 00 |
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
भारत (IND):
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।
पाकिस्तान (PAK):
इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।