Champions Trophy: न्यूजीलैंड के ODI कप्तान के तौर पर कैसा है मिचेल सैंटनर का रिकॉर्ड? व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर-
मिचेल सैंटनर ने अब तक 10 वनडे मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की है।
अद्यतन - फरवरी 15, 2025 10:34 पूर्वाह्न

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में हैं। टीम पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेलेगी। मिचेल सैंटनर पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। केन विलियमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद व्हाइट-बॉल क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी थी।
सैंटनर को दिसंबर 2024 में फुल-टाइम व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त किया गया। चैंपियंस ट्रॉफी के पिछले संस्करण में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, टीम ने ग्रुप स्टेज राउंड में तीन में से सिर्फ एक ही मैच जीते थे। आगामी संस्करण में टीम शानदार खेल दिखाना चाहेगी। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि वनडे में कप्तान के तौर पर मिचेल सैंटनर का रिकॉर्ड कैसा है, साथ ही उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में भी बताते हैं-
वनडे कप्तान के तौर पर मिचेल सैंटनर का रिकॉर्ड
मिचेल सैंटनर ने अब तक 10 वनडे मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की है। जिसमें से उन्हें 6 में जीत और 3 में हार मिली है। उनका विनिंग प्रतिशत 60.00 है।
- मैच- 10
- जीत- 06
- हार- 03
- टाई- 00
- ड्रॉ- 00
- विनिंग प्रतिशत- 60.00
वनडे फॉर्मेट में मिचेल सैंटनर का व्यक्तिगत प्रदर्शन
मिचेल सैंटनर ने अब तक न्यूजीलैंड के 112 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 26.42 की औसत, 90.80 की स्ट्राइक रेट से 1400 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 4.85 की इकॉनमी से 115 विकेट भी चटकाए हैं।
चैपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड का स्क्वॉड-
मार्क चैपमैन, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, विलियम ओरुर्के, लॉकी फर्गूय्सन, मैट हेनरी, जैकब डफी