भारत के साथ सेमीफाइनल खेलने के लिए दो टीमें पहुंची दुबई, ICC को इस वजह से लेना पड़ा ये फैसला

भारत के साथ सेमीफाइनल खेलने के लिए दो टीमें पहुंची दुबई, ICC को इस वजह से लेना पड़ा ये फैसला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में होगा।

Indian Team (Photo Source: Getty Images)
Indian Team (Photo Source: Getty Images)

Champions Trophy 2025 Semifinal: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जा रहा है। पाकिस्तान में इस टूर्नामेंट के मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी में हो रहे हैं, तो वहीं भारतीय टीम के सभी मैच यूएई के दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत अपना सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में ही चार मार्च को खेलेगा। लेकिन भारत का सेमीफाइनल किसके साथ होगा ये अभी तय नहीं है। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका में से किसी एक से हो सकता है।

सेमीफाइनल के लिए दो टीमें पहुंची दुबई

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप बी से क्वालीफाई करने वाली दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शनिवार, 1 मार्च को यूएई पहुंच गई है। आईसीसी के एक अधिकारी ने कहा कि, दोनों टीमों को भेजने का फैसला इस वजह से लिया गया है ताकि उन्हें दुबई में 4 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल के लिए ज्यादा समय तैयारी के लिए मिल सके।

भारत का सेमीफाइनल किसके साथ होगा ये 2 मार्च के बाद ही पता चल पाएगा। इसके बाद सिर्फ एक ही टीम रहेगी और दूसरी टीम अगले ही दिन पाकिस्तान लौट आएगी। भारतीय टीम रविवार, 2 मार्च को न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है। इस मैच से ही तय होगा कि पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन सी टीम रहेगी और सेमीफाइनल में किसका मुकाबला किससे होगा।

दक्षिण अफ्रीका के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पैट कमिंस सहित कुछ क्रिकेटरों ने कहा है कि भारत इस वक्त फायदे की स्थिति में है क्योंकि वह अपने सभी मैच एक ही स्थान पर खेल रहा हैं जबकि अन्य टीमों को पाकिस्तान में विभिन्न स्थानों की यात्रा करनी पड़ी है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है जहां ऑस्ट्रेलिया शनिवार को लाहौर से दुबई के लिए तीन घंटे की उड़ान भरे और सेमीफाइनल में भारत से सामना नहीं होने पर सोमवार को वापस पाकिस्तान आए।

close whatsapp