पार्थिव पटेल का बयान, कहा- विराट कोहली की वजह से टीम में हो रही है उथल-पुथल - क्रिकट्रैकर हिंदी

पार्थिव पटेल का बयान, कहा- विराट कोहली की वजह से टीम में हो रही है उथल-पुथल

पार्थिव पटेल का मानना है कि टीम में ऐसे बदलाव कोहली को प्लेइंग इलेवन में फिट करने के लिए हो रहा।

Virat Kohli & Parthiv Patel (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli & Parthiv Patel (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भारतीय टीम में हो रहे लगातार बदलाव को लेकर एक एक हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में फिट करने के लिए टीम में इस तरह के बदलाव किए जा रहे हैं।

दरअसल टीम में पूर्व भारतीय कप्तान की जगह पर सवालिया निशान हैं, खासकर टी 20 प्रारूप में। और पिछले कुछ समय से भारत अपने बल्लेबाजी क्रम में लगातार फेरबदल कर रहा है। ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में ओपनिंग की, जबकि सूर्यकुमार यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए भेजा गया।

क्रिकबज से बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा कि, वो चाहते थे कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली वापसी करें। क्योंकि इस फॉर्मेट से उन्हें फॉर्म में वापस आने के लिए समय मिलता। पार्थिव पटेल ने कहा, “जो कुछ भी बदलाव हम देख रहे हैं ये इसलिए हो रहे हैं क्योंकि भारत विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में फिट करना चाहता है।

मैं चाहूंता था कि विराट कोहली वनडे सीरीज खेलें। फॉर्म में वापस आना एक आसान विकल्प है। 50 ओवर और बहुत समय है, जहां आप अपने 70-80 रन बना सकते हैं जैसे शिखर धवन या शुभमन गिल ने किया था।”

हम पूरी सीरीज में सूर्यकुमार को ओपनिंग करते हुए देख सकते हैं- पार्थिव पटेल

जहां कुछ प्रशंसक और आलोचक सूर्यकुमार यादव के साथ ओपनिंग करने के फैसले से हैरान थे, वहीं पार्थिव पटेल को यह देखकर बिल्कुल भी हैरान नहीं हुए। इसको लेकर पार्थिव पटेल ने कहा कि, “रोहित शर्मा ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम जानते हैं कि हमारे पास भरने के लिए कुछ स्लॉट्स बचे हुए हैं और यही कारण है कि हम अलग-अलग चीजों को आजमाने जा रहे हैं’।

उन्होंने ऋषभ पंत के साथ ऐसा किया, जिससे उन्हें इंग्लैंड में पूरी सीरीज मिल गई। अब, हम सूर्यकुमार को पूरी सीरीज में ओपनिंग करते हुए देख सकते हैं। हम रवींद्र जडेजा को पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए देख सकते हैं, बस यह देखने के लिए कि वह वहां पर क्या कर सकते हैं।”

close whatsapp