न्यूजीलैंड सीरीज में हमारा यही लक्ष्य है कि हम टॉप-3 रैंकिंग में अपनी जगह पक्की करें: चरिथ असलांका - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड सीरीज में हमारा यही लक्ष्य है कि हम टॉप-3 रैंकिंग में अपनी जगह पक्की करें: चरिथ असलांका

श्रीलंका टीम इस समय आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में आठवें पायदान पर है।

Charith Asalanka. (Photo by Francois Nel/Getty Images)
Charith Asalanka. (Photo by Francois Nel/Getty Images)

श्रीलंका टीम के कप्तान चरिथ असलांका यही चाहते हैं कि उनकी टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करें। बता दें कि, श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत आज यानी 9 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहले दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर इसके बाद दोनों टीमों को तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

बता दें कि, श्रीलंका टीम इस समय आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में आठवें पायदान पर है। इसलिए कप्तान चरिथ असलांका चाहते हैं कि टीम अब लगातार अच्छा प्रदर्शन करे और रैंकिंग में टॉप 3 में अपनी जगह पक्की करे।

ESPN के मुताबिक, श्रीलंका टीम के कप्तान चरिथ असलांका ने कहा कि, ‘हमें रैंकिंग में ऊपर आना है और उसके लिए हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हमारा यही लक्ष्य है कि हम रैंकिंग में टॉप तीन स्थान में अपनी जगह पक्की करें। अगर हम लगातार जीत रहे होते और आईसीसी टूर्नामेंट में भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया होता तो इस समय हम इस हाल में ना होते। हमारी टीम भी काफी अच्छी है और अब हमें वैसा ही प्रदर्शन करना होगा जैसे खिलाड़ी 2014 या उससे पहले करते थे।

चाहे कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट हो श्रीलंका सेमीफाइनल में आसानी से पहुंच जाता था। हम अपने क्रिकेटिंग स्तर को उतना ही बेहतर करना चाहते हैं। हर दौरे पर अब हमें और भी जबरदस्त प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा।’

उम्मीद करता हूं कि हम 15 से 16 मजबूत खिलाड़ी बनाए: चरिथ असलांका

चरिथ असलांका ने आगे कहा कि, ‘हम यही चाहते हैं कि अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरे। इससे हमारा बेंच भी मजबूत होगा और सभी खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। यही नहीं खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में अपनी जगह पक्की करने के लिए भी प्रतिस्पर्धा करते हुए देखा जाएगा। मुझे ऐसा लगता है कि हालिया परिस्थिति में हमने अपने आप को और बेहतर किया है। उम्मीद करता हूं कि आने वाले साल में हम 15 से 16 मजबूत खिलाड़ियों को बना सके ताकि टीम ज्यादा से ज्यादा मैचों में जीत दर्ज करें।’

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर को करते हुए देखा जाएगा। न्यूजीलैंड की बात की जाए तो टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और वो आगामी सीरीज को भी अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?