IND vs WI: जानें भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल, स्क्वाॅड, मैच टाइमिंग, वेन्यू और अन्य जरूरी डिटेल्स
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20आई सीरीज की शुरुआत हो रही है।
अद्यतन - अक्टूबर 4, 2026 5:19 अपराह्न

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है। भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। सीरीज के पहले दो मैचों में मैन इन ब्लू ने जीत दर्ज की, तो आखिरी मुकाबले में विंडीज ने पांच विकेट बाजी मारी।
तो वहीं, अब 6 अक्टूबर, मंगलवार से दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज से पहले जानें सभी मैचों के शेड्यूल, मैच टाइमिंग और वो जरूरी डिटेल्स जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए:
पांच मैचों की टी20आई सीरीज के लिए दोनों टीमों का फुल स्क्वाॅड
भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव
वेस्टइंडीज टी20 टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील होसेन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल
| क्रमांक | तारीख | मैच टाइमिंग | वेन्यू |
| पहला टी20 | मंगलवार 6 अक्टूबर, 2026 | शाम 7 बजे | भारत रत्न श्री अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| दूसरा टी20 | शुक्रवार 9 अक्टूबर, 2026 | शाम 7 बजे | जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रांची |
| तीसरा टी20 | रविवार 11 अक्टूबर, 2026 | शाम 7 बजे | होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर |
| चौथा टी20 | बुधवार 14 अक्टूबर, 2026 | शाम 7 बजे | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
| पांचवां टी20 | शनिवार 17 अक्टूबर, 2026 | शाम 7 बजे | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू |
पांच मैचों की टी20आई सीरीज के दौरान भारत की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जो एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर आ रहे है। तो वहीं, कैरेबियाई टीम की कप्तानी शाई होप ही संभालेंगे। इस टी20 सीरीज के दौरान 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी पर क्रिकेट फैंस की नजर होगी। देखने लायक बात होगी कि अगर उन्हें इस सीरीज में मौका मिलता है, तो वह कैसा प्रदर्शन करते हैं?
ये भी पढ़ें – 4 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से