CSK के IPL रिकॉर्ड्स और आंकड़े SRH के खिलाफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK के IPL रिकॉर्ड्स और आंकड़े SRH के खिलाफ

चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इस सीजन में 3 मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है।

CSK (Photo Source: IPL Official Website)
CSK (Photo Source: IPL Official Website)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 18वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच 5 अप्रैल को खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इस सीजन में 3 मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्होंने हार मिली है। अब इस आगामी मैच को दोनों ही टीमें अपने नाम जरूर करना चाहेंगी।

पिछले कुछ संस्करणों में इन दोनों टीमों के बीच कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के क्वालीफायर 1 में फाफ डु प्लेसिस की शानदार बल्लेबाजी की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। यही नहीं फाइनल में CSK की ओर से शेन वॉटसन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा था और चेन्नई को जीत दिलाई थी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2014 में महेंद्र सिंह धोनी ने डेल स्टेन के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच के दौरान ऐसे कई रिकॉर्ड्स है जो बने हैं और टूटे हैं।

CSK vs SRH हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में 19 मुकाबले खेले गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच मैच अपने नाम किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से टॉप रन स्कोरर

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। धोनी ने 14 पारियों में 51 से अधिक की औसत से 361 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.47 है। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 29 चौके और 17 छक्के जड़े हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीडिंग विकेट टेकर

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए हैं। इस समय के गेंदबाजों की बात की जाए तो दीपक चाहर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 पारियों में 9 विकेट झटके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे बड़ा टीम टोटल

2013 में सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू किया था। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स के खिलाफ तीन विकेट खोकर 223 रन बनाए थे। यही उनका SRH के खिलाफ सबसे बड़ा टीम टोटल है।

चेन्नई सुपर किंग्स का SRH के खिलाफ सबसे कम टीम टोटल

इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में हैदराबाद के राजीव गांधी राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स के खिलाफ 5 विकेट खोकर 132 रन बनाए थे। जो उनका अभी तक SRH के खिलाफ सबसे कम टीम टोटल है।

CSK के SRH के खिलाफ आईपीएल रिकॉर्ड्स और आंकड़े:

1- इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शेन वॉटसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 117 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जो आईपीएल फाइनल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा सर्वाधिक स्कोर है। यह SRH के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज का भी सबसे अच्छा स्कोर है।

2- इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने सभी चार मैच में जीत दर्ज की थी, जो इन दोनों टीमों के बीच खेले गए थे।

3- ड्वेन ब्रावो ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 22 विकेट झटके हैं, जो दूसरे किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ब्रावो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं।

4- महेंद्र सिंह धोनी ने इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ 361 रन बनाए हैं, जो किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?