बीच सीजन में ही चेन्नई को जडेजा से कप्तानी वापस ना लेनी पड़ जाए! - क्रिकट्रैकर हिंदी

बीच सीजन में ही चेन्नई को जडेजा से कप्तानी वापस ना लेनी पड़ जाए!

IPL इतिहास में चेन्नई टीम पहली बार लगातार 3 मैच हारी।

Dhoni And Jadeja (Photo Source: IPL/BCCI and Twitter)
Dhoni And Jadeja (Photo Source: IPL/BCCI and Twitter)

रवींद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई की टीम आईपीएल 2022 में सिर्फ हार की कहानी लिख रही है, हर विरोधी टीम के सामने CSK की सेना फेल हो रही है। कभी गेंदबाजी में तो कभी बल्लेबाजी में, CSK हर जगह मात खा रही है। जिसके बाद अब जडेजा की कप्तानी में पर सवाल खड़े होने लग गए हैं और फैन्स फिर से धोनी को कप्तानी पर लौटने के लिए बोलने गए हैं। दूसरी ओर चोटिल खिलाड़ियों ने भी इस टीम की चिंता को डबल कर रखा है, जो कम होती नजर नहीं आ रही है।

चेन्नई ने अगर जडेजा से कप्तानी वापस ले ली तो?

जब भी आईपीएल की सफल टीमों की बात होती है, तो उस लिस्ट में चेन्नई टीम का नाम सबसे टॉप पर होता है। साथ ही साल 2021 का खिताब भी चेन्नई टीम ने अपने नाम किया था, उस समय टीम की कप्तानी धोनी के हाथ में थी। लेकिन इस साल लीग शुरू होने से पहले ही धोनी ने कप्तानी छोड़ दी और जडेजा को ये जिम्मेदारी दे दी, लेकिन इस जिम्मेदारी को निभाने में जडेजा फेल नजर आ रहे हैं और टीम सिर्फ हार रही है जिससे टीम के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

*IPL इतिहास में चेन्नई टीम पहली बार लगातार 3 मैच हारी।
*कल रात टीम को पंजाब के खिलाफ भी मिली 54 रनों से करारी हार।
*इससे पहले टीम KKR और लखनऊ सुपर जायंट्स से हार गई थी।
*वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तो धोनी करने लगे थे कप्तानी।

कप्तानी को लेकर जडेजा की तरफ से आया था बड़ा बयान

वहीं जब जडेजा को चेन्नई टीम की कमान सौंपी गई थी, तो उन्होंने एक बड़ा बयान साझा किया था। जडेजा ने कहा था कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, अगर मैदान पर कोई भी जरूरत पड़ती है तो वो धोनी से मदद लेंगे। ऐसा ही कुछ देखने को भी मिल रहा है और धोनी की जगह जडेजा की काफी मदद कर रहे हैं।

close whatsapp