'करियर की सबसे महान जीत' आईपीएल 2023 जीतने के बाद बोले डेवाॅन काॅन्वे  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘करियर की सबसे महान जीत’ आईपीएल 2023 जीतने के बाद बोले डेवाॅन काॅन्वे 

आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई को जीत दिलाने में डेवाॅन काॅन्वे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 Devon Conway (Image Credit- Twitter)
Devon Conway (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर, ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। बता दें कि यह आईपीएल में चेन्नई की पांचवी जीत है।

तो वहीं इस जीत के का साथ उसने सबसे ज्यादा (पांच बार) आईपीएल टाइटल जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। साथ ही आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें तो वर्षा बाधित मैच में गुजरात के 214 रनों का पीछा करते हुए, चेन्नई को 15 ओवर में 170 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था।

जिसे सीएसके ने डेवाॅन काॅन्वे के 25 गेंदों में 47 और रवींद्र जडेजा के 6 गेंदों में नाबाद 15 रनों के दम पर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। तो वहीं सीएसके की इस ऐतिहासिक जीत पर क्रिकेट जगत ने काफी तारीफ की थी। तो वहीं अब टीम के ओपनर बल्लेबाज डेवाॅन काॅन्वे ने इस जीत को अपने क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी जीत करार दिया है।

डेवाॅन काॅन्वे ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच के बाद पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में डेवाॅन काॅन्वे ने बड़ा बयान दिया है। काॅन्वे ने कहा- निजी तौर पर यह मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत है। एक आईपीएल फाइनल, इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। इसका श्रेय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाजी कोच माइक हसी को जाता है।

काॅन्वे ने कहा- उनकी कोचिंग में सीखना काफी अच्छा है। यह मेरे लिए शानदार अनुभव था। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे पिछले साल के अंत में कुछ मैच खेलने के लिए मिले, इसलिए मुझे पता था कि दबाव कैसा होता है। पूरे आईपीएल में पहले मैच से मिले समर्थन ने निश्चित रूप से मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया।

close whatsapp