IPL 2025: कैसा है चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अपने होमग्राउंड चेपाॅक पर प्रदर्शन? देखें आंकड़े
चेन्नई सुपर किंग्स पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।
अद्यतन - Mar 22, 2025 1:09 pm

आईपीएल के 18वें सीजन का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच चेपाॅक में 23 मार्च को खेला जाएगा। देखने लायक होगा कि आगामी सीजन में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी और धोनी की गाइडेंस में टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?
हालांकि, टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो खुद में एक मैच विनर है। फिर चाहे यह राहुल त्रिपाठी हो, रविंद्र जडेजा, विजय शंकर या मथीशा पाथिराना। अपने दिन पर ये किसी भी टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखा सकते हैं। खैर, आज इस खबर में हम आपको सीएसके का अपने होम ग्राउंड पर प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए इसके बारे में जानते हैं:
CSK का होम मैचों में प्रदर्शन
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में कुल 107 मैच अपने होम ग्राउंड पर खेले हैं। इस दौरान टीम ने 71 में जीत हासिल की है, तो 35 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक बार मैच टाई रहा। घर पर चेन्नई की जीत का प्रतिशत 66.35 का है, जो बाकी टीमों से कहीं ज्यादा है।
कुल मैच खेले – 107
मैच जीते – 71
मैच हारे – 35
टाई – 1
IPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का फुल स्क्वाॅड
रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल