चेन्नई के MA चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए टॉप 3 ऐतिहासिक टेस्ट मैच

चेन्नई के एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए टॉप 3 ऐतिहासिक टेस्ट मैच

इस आर्टिकल में हम आपको MA चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए कुछ सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट मैचों के बारे में बताएंगे। 

India Test Team (Source X)
India Test Team (Source X)

चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम को चेपॉक के नाम से भी जाना जाता है। इस स्टेडियम में न सिर्फ आईपीएल के बल्कि कुछ सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों की मेजबानी की है जो क्रिकेट इतिहास में दर्ज किए गए हैं। भारत की साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत से लेकर एमएस धोनी के दोहरे शतक तक, इस स्टेडियम को कई ऐसे यादगार पलों के लिए याद किया जाता है।

इस मैदान ने पहली बार 1934 में एक टेस्ट मैच की मेजबानी की थी, जब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला किया था। तब से, चेन्नई ने 33 और टेस्ट मैचों की मेजबानी की, जिनमें से भारत ने 15 में जीत हासिल की, जबकि 11 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। इस आर्टिकल में हम आपको MA चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए कुछ सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट मैचों के बारे में बताएंगे।

3. भारत की पहली टेस्ट जीत, 1952

India’s first-ever Test win in 1952 (Source X)
India’s first-ever Test win in 1952 (Source X)

साल 1952 में विजय हजारे की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 8 रनों से हराया था। यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक थी, क्योंकि उन दिनों भारत इतनी मजबूत टीम नहीं थी और खेल भी उतना लोकप्रिय नहीं था, जितना आज है।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में खेले गए पहले तीन टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए थे, जबकि कानपुर में चौथा टेस्ट भारत आठ विकेट से हार गया था। चेन्नई में वापसी करने के इरादे से उतरी भारतीय टीम ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उस समय इंग्लैंड को हराना बेहद मुश्किल था, लेकिन भारतीय टीम ने यह करिश्मा कर दिखाया।

पहली पारी में इंग्लैंड ने 266 रन बनाए, जिसमें वीनू मांकड़ ने आठ विकेट झटके। भारत ने पंकज रॉय और पॉली उमरीगर के शतकों की बदौलत 457 रन बनाकर पारी घोषित कर दी, जिससे उन्हें 191 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में इंग्लैंड केवल 183 रन पर सिमट गई, जिसमें मांकड़ और गुलाम अहमद ने चार-चार विकेट झटके।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp