चेतन साकरिया करना चाहते हैं राहुल तेवतिया को डेथ ओवरों में गेंदबाजी
चेतन साकरिया इस आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं।
अद्यतन - अप्रैल 9, 2022 3:57 अपराह्न

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज चेतन सकारिया गुजरात टाइटंस के राहुल तेवतिया को डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना चाहते हैं, युवा तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर अपनी इच्छा व्यक्त की थी। तेवतिया ने 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर अपनी टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई।
यह मुकाबला आईपीएल 2022 का अब तक का सबसे रोमांचक मैचों में से एक था। मैच में गुजरात को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे और पंजाब की तरफ से ओडियन स्मिथ गेंदबाजी कर रहे थे। इससे पहले PBKS के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने GT के कप्तान हार्दिक पांड्या को रन आउट किया था जिससे मैच में पंजाब की कुछ हद तक वापसी हुई।
हर्षा भोगले के ट्वीट पर चेतन साकरिया ने दिया जवाब
मैच के आखिरी दो गेंदों पर गुजरात को जीत के लिए 12 रनों की जरुरत थी और राहुल तेवतिया स्ट्राइक पर थे। उन्होंने आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाए और गुजरात के विजयी अभियान को जारी रखा। तेवतिया के इस बल्लेबाजी को देखने के बाद फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट तक हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और उन्ही में से एक कॉमेंटेटर हर्षा भोगले भी थे।
तेवतिया की आतिशी बल्लेबाजी को देखने के बाद हर्षा भोगले ने एक ट्वीट किया और लिखा कि, “डेथ ओवरों में तेवतिया को कौन गेंदबाजी करना चाहेगा !!” उनके इस ट्वीट पर युवा भारतीय गेंदबाज चेतन साकरिया ने अपना जवाब दिया। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा कि, मैं उन्हें गेंदबाजी करना चाहूंगा। उनका ये ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां देखिए हर्षा भोगले का वो ट्वीट
Me 😈
— Chetan Sakariya (@Sakariya55) April 9, 2022
सकारिया ने पिछले साल आईपीएल में डेब्यू किया जब वह राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले थे। उनके प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा और युवा खिलाड़ी को अपनी पहचान मिली। अपने पहले ही मैच में, पंजाब किंग्स के खिलाफ, उन्होंने 7.75 की प्रभावशाली इकॉनमी रेट के साथ तीन विकेट लिए, जिसमें मयंक अग्रवाल, केएल राहुल और निकोलस पूरन जैसे नाम शामिल थे। वहीं इस साल उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में 4.20 करोड़ में खरीदा था।