खेलने के लिए तरसे Chetan Sakariya, इंस्टा पर क्या अपनी ही टीम KKR पर कसा तंज? - क्रिकट्रैकर हिंदी

खेलने के लिए तरसे Chetan Sakariya, इंस्टा पर क्या अपनी ही टीम KKR पर कसा तंज?

इस साल तेज गेंदबाज Chetan Sakariya हैं IPL में KKR टीम का हिस्सा।

Chetan Sakariya (Image Credit- Instagram)
Chetan Sakariya (Image Credit- Instagram)

एक समय Chetan Sakariya ने घरेलू क्रिकेट में अपनी रफ्तार से सनसनी मचा दी थी, जिसके बाद उनकी IPL में एंट्री हुई और फिर टीम इंडिया से भी उनको खेलने का मौका मिला। लेकिन उसके बाद अचानक ये खिलाड़ी गायब हो गया, दमदार प्रदर्शन के बाद भी चेतन को IPL में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है।

दिल्ली टीम ने भी मजाक किया था Chetan Sakariya के साथ

Chetan Sakariya के IPL करियर का आगाज राजस्थान टीम से हुआ था, जहां उन्होंने दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में भी अपनी जगह बनाई। उसके बाद चेतन को RR टीम ने रिलीज कर दिया, फिर वो दिल्ली टीम में गए और वहां से वो गुमनाम होना शुरू हो गए। DC टीम ने चेतन को काफी कम मौके दिए और बाद रिलीज भी कर दिया, जिससे गेंदबाज काफी ज्यादा दुखी हुआ था।

Chetan Sakariya की रफ्तार का जादू देखे सालों हो गए

*इस साल तेज गेंदबाज Chetan Sakariya हैं IPL में KKR टीम का हिस्सा।
*रफ्तार के सौदागर को KKR ने ऑक्शन में 50 लाख की राशि में किया था अपने नाम।
*लेकिन अभी तक एक भी मैच में चेतन को अंतिम 11 में खेलने का मौका नहीं मिला है।
*इस बीच गेंदबाज ने सफल होने और विफल होने से जुड़ा पोस्ट शेयर किया इंस्टा पर।

हाल ही में Chetan Sakariya ने ये पोस्ट किया है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CHETAN SAKARIYA (@sakariya.chetan)

IPL 2024 से जुड़े पोस्ट लगातार शेयर कर रहे हैं चेतन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

टीम इंडिया के साथ सफर काफी छोटा रहा है अभी तक

IPL के जरिए चेतन ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन भारतीय टीम से उनको ज्यादा मौके नहीं मिले। चेतन ने टीम इंडिया से साल 2021 में डेब्यू किया था, जहां उनका डेब्यू लंका दौरे पर हुआ था। इस टूर पर तेज गेंदबाज ने 1 वनडे मैच खेला और 2 टी20 मैच खेले, उसके बाद उनकी टीम इंडिया में कभी वापसी नहीं हुई। अब देखनाा अहम होगा की आगे इस गेंदबाज का IPL और घरेलू क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन रहता है साथ ही वो क्या टीम इंडिया में वापसी कर पाते हैं या नहीं।

close whatsapp