दिल्ली कैपिटल्स और तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के बीच कुछ गड़बड़ हुई है?
कुछ दिनों से चल रहा था दिल्ली कैपिटल्स टीम का कैम्प।
अद्यतन - Aug 10, 2022 11:11 am

तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने इस साल का आईपीएल दिल्ली टीम से खेला था, उससे पहले वो राजस्थान टीम का हिस्सा थे लीग में और उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। लेकिन दिल्ली टीम इस खिलाड़ी को रास नहीं नहीं आई और शायद जल्दी चेतन दिल्ली से अलग हो जाए।
तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने मचा दी थी सनसनी
घरेलू क्रिकेट में तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने सनसनी मचा दी थी, जिसके बाद इस खिलाड़ी की मेहनत को राजस्थान टीम ने पहचाना था उन्हें खरीद लिया था। उसके बाद की कहानी सभी को पता है और इस खिलाड़ी ने खुद को साबित कर दिखाया था।
तेज गेंदबाज चेतन सकारिया दिल्ली टीम के कैम्प से हुए गायब
*कुछ दिनों से चल रहा था दिल्ली कैपिटल्स टीम का कैम्प।
*इस कैम्प में खलील, कमलेश सहित कई खिलाड़ी हुए थे शामिल।
*लेकिन इस कैम्प में नहीं शामिल हुए चेतन सकारिया ।
*सकारिया के शामिल होने का असली कारण अभी तक नहीं आया सामने।
सकारिया का नया सोशल मीडिया पोस्ट
दिल्ली टीम ने इस खिलाड़ी को मौका ही नहीं दिया
IPL में राजस्थान से खेलते हुए चेतन ने कई विकेट लिए थे, लेकिन इस साल दिल्ली से इस तेज गेंदबाज को सिर्फ 3 मैच ही खेलने को मिले और इन 3 मैचों में चेतन ने तीन विकेट लिए।
भारतीय टीम से भी डेब्यू कर चुका ये खिलाड़ी
चेतन सकारिया के लिए साल 2021 काफी शानदार रहा, जहां साल 2021 में चेतन ने श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। इस दौरान उनके काफी तारीफ भी हुई थी, लेकिन बाद में उनका चयन टीम इंडिया के लिए नहीं हुआ।