चेतन सकारिया का एक और सीजन डग आउट में बीता, गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर छुपाया दुख!
दिल्ली टीम ने IPL में खेले हैं अभी तक 12 मैच, 2 मैच बाकी हैं।
अद्यतन - मई 16, 2023 1:23 अपराह्न
तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने अचानक से IPL में सनसनी मचाई थी, जहां घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद राजस्थान टीम ने इस खिलाड़ी को खरीदा था और सकारिया ने खुद को साबित भी किया था। लेकिन जब से सकारिया दिल्ली टीम में आए हैं, वो मैदान पर कम और डग आउट में ज्यादा नजर आए हैं।
चेतन सकारिया साल 2022 में भी पानी पिलाते रहे
जी हां, चेतन सकारिया ने IPL के दम पर टीम इंडिया में डेब्यू किया था, लेकिन फिर वो दिल्ली टीम में आ गए और तब से लेकर अब तक इस गेंदबाज को खुद को साबित करने के मौके नहीं मिल रहे हैं। साल 2022 में भी सकारिया ने IPL में सिर्फ 3 मैच ही खेले और बाकी समय वो सिर्फ पानी पिलाते रहे।
DC ने एक और सीजन खराब कर दिया चेतन सकारिया का!
*दिल्ली टीम ने IPL में खेले हैं अभी तक 12 मैच, 2 मैच बाकी हैं।
*लेकिन इस बार भी चेतन सकारिया को नहीं दिया गया सही से मौका।
*IPL 2023 में चेतन सकारिया ने अभी तक खेला है सिर्फ 1 ही मैच।
*इस 1 मैच में चेतन ने लिए थे 2 विकेट, उसके बाद भी नहीं दिया मौका।
चेतन सकारिया तो पूरा फन कर रहे हैं बॉस
दिल्ली टीम ने किया इस साल सबसे ज्यादा निराश
पंत के ना होने के बाद दिल्ली टीम का कप्तान डेविड वॉर्नर को बनाया गया था, लेकिन इस टीम ने फिर भी निराश किया और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम दिल्ली बनी। फिलहाल दिल्ली ने अभी तक कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में जीत मिली है और 8 में हार का सामना करना पड़ा है।