एक तरफ चेतन शर्मा हार्दिक की पोल खोल रहे हैं, दूसरी तरफ ऑलराउंडर शादी करने में लगा है! - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक तरफ चेतन शर्मा हार्दिक की पोल खोल रहे हैं, दूसरी तरफ ऑलराउंडर शादी करने में लगा है!

ऑलराउंडर हार्दिक ने 3 साल पहले की थी नताशा के साथ कोर्ट मैरिज।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा को लेकर आए स्टिंग ऑपरेशन से बवाल मचा गया है, जहां शर्मा ने रोहित, विराट और हार्दिक पांड्या समेत कई खिलाड़ियों का नाम इस स्टिंग में बोला है। दूसरी ओर हार्दिक पांड्या अपने निजी जीवन में जश्न मना रहे हैं, जिससे जुड़ा एक पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

हार्दिक पांड्या करने लगे हैं लगातार टीम इंडिया की कप्तानी

दूसरी तरफ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब लगातार टीम इंडिया के लिए टी20 प्रारूप में कप्तानी करते हुए नजर आने लगे हैं, हाल ही में उनकी कप्तानी में टीम ने लंका और कीवी टीम को टी20 सीरीज में मात दी है और इसे लेकर पांड्या की जमकर तारीफ भी हुई है।

शादी वाले ही दिन ही हार्दिक पांड्या की पोल खोल दी चेतन शर्मा ने!

*ऑलराउंडर हार्दिक ने 3 साल पहले की थी नताशा के साथ कोर्ट मैरिज।
*उसके बाद अब उदयपुर में  3 साल बाद की क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी।
*शादी से जुड़ी खूबसूरत तस्वीरें की हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर शेयर।
*दूसरी ओर स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने किया पांड्या को लेकर खुलासा।

हार्दिक पांड्या ने शादी को लेकर ये सोशल मीडिया पोस्ट किया शेयर

चेतन शर्मा ने पांड्या को लेकर क्या-क्या बोला?

वहीं एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा बयान दिया, शर्मा ने कहा कि दिल्ली में हार्दिक उनके घर आते थे और आने वाले सयम में हार्दिक ही टीम इंडिया के नए कप्तान होंगे।

हाल ही में माही से मिला था ऑलराउंडर

close whatsapp