बाबर आजम को ICSE बोर्ड की आंठवी कक्षा की किताब के स्पोर्ट्स सेक्शन में जगह मिली  - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाबर आजम को ICSE बोर्ड की आंठवी कक्षा की किताब के स्पोर्ट्स सेक्शन में जगह मिली 

क्रिकेट से दूर इन दिनों गोल्फ खेलते हुए दिख रहे हैं बाबर आजम 

Babar Azam (Image Credit- Twitter)
Babar Azam (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और विश्व के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार बाबर आजम इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) के आठवीं कक्षा की एक किताब के स्पोर्ट्स सेक्शन में नजर आए हैं। तो वहीं जैसे ही इसकी फोटो इंटरनेट पर आई तो उसे वायरल होने में जरा भी समय नहीं लगा।

बता दें कि आठवीं कक्षा की किताब के जिस सेक्शन में बाबर आजम नजर आए हैं, उसमें सवाल मिलान कीजिएृ पूछा गया है कि भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है और क्रिकेटर्स किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। तो वहीं कुछ मशहूर क्रिकटरों की फोटो के साथ उनके नाम और निकनेम दिए गए है जिसें मिलान करना है।

देंखे बाबर आजम की वायरल फोटो

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1641888863105830927?s=20

इस फोटो में के काॅलम में मिलान के लिए एबी डिविलियर्स, सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन, क्रिस गेल, विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, रवि अश्विन, रोहित शर्मा, एमएस धोनी और बाबर आजम के नाम शामिल हैं। तो वहीं बी काॅलम भी में बाबर की फोटो के साथ खिलाड़ियों के निकनेम दिए गए, जिसका सही मिलान छात्रों को करना होगा।

दूसरी तरफ आपको बाबर आजम के बारे में बताएं तो वह हाल में ही पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। तो वहीं वह 14 अप्रैल से शुरू हो रही, न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

साथ ही आपको बाबर आजम के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में बताएं तो वह अब तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 47 टेस्ट, 95 वनडे और 99 टी-20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 3696 टेस्ट, 4813 वनडे और 3355 टी-20 रन बना चुके हैं।

close whatsapp