ये कैसा पाकिस्तान सुपर लीग, हैरिस रउफ ने साथी खिलाड़ी को मारा थप्पड़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये कैसा पाकिस्तान सुपर लीग, हैरिस रउफ ने साथी खिलाड़ी को मारा थप्पड़

लाहौर कलंदर्स-पेशावर जाल्‍मी के मैच में गुस्सा हुए हैरिस रउफ।

Haris Rauf. (Photo Source: Twitter)
Haris Rauf. (Photo Source: Twitter)हारि

इस समय पाकिस्तान सुपर लीग का रोमांच अपने चरम पर है। लेकिन जैसे-जैसे ये लीग आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इस लीग में विवाद भी तेज होते जा रहे हैं। खिलाड़ियों के मैदान में झगड़ने से लेकर पैसों को लेकर लीग छोड़ने के मामले सामने आ चुके हैं, इसी कड़ी में अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। साथ ही अब ये पाकिस्तान सुपर लीग कई सवाल भी खड़े कर रही है और इसका नुकसान PCB को हो सकता है।

पाकिस्तान सुपर लीग सुनाई दी ‘थप्पड़’ की गूंज

पाकिस्तान में क्रिकेट की पूरी तरह वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसे लेकर PCB कड़ी मेहनत कर रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग भी इसका हिस्सा हैं, जिसमें काफी विदेश खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वहीं कुछ समय बाद ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को यहां का दौरा करना है, लेकिन उससे पहले कुछ ऐसे तस्वीरें सामने आ रही हैं जो पाक खिलाड़ियों पर सवाल उठा रही हैं और विवादों को भी जन्म दे रही हैं।

*लाहौर कलंदर्स-पेशावर जाल्‍मी के मैच में गुस्सा हुए हैरिस रउफ।
*हैरिस रउफ ने साथी खिलाड़ी कामरान गुलाम को लगा दिया थप्पड़।
*जश्न मनाने के दौरान पिछले छोड़े गए कैच पर हैरिन ने मारा थप्पड़।
*अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है ये वीडियो।

थप्पड़ मारने वाला वीडियो

जेम्स फॉकनर ने लगाए थे गंभीर आरोप

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए थे, साथ ही वो लीग भी बीच में छोड़कर जा चुके हैं। दरअसल, जेम्स फॉकनर ने PSL को लेकर 2 ट्वीट किए थे और बताया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें उनके तय पैसे नहीं दिए हैं, जिससे वो काफी ज्यादा दुखी है और टूर्नामेंट बीच में ही छोड़कर जा रहे हैं। दूसरी ओर PCB ने भी फॉकनर पर कई आरोप लगा दिए और उन्हें आगे के लिए PSL से बैन कर दिया।

close whatsapp