चेतन शर्मा ने बताया उन तीन खिलाड़ियों का नाम जिन्हे रोहित शर्मा के बाद बनाया जाएगा कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेतन शर्मा ने बताया उन तीन खिलाड़ियों का नाम जिन्हे रोहित शर्मा के बाद बनाया जाएगा कप्तान

भारत 4 मार्च से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की मेजबानी करेगा।

Chetan Sharma. (Photo Source: Twitter)
Chetan Sharma. (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 19 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की घरेलू सीरीज के लिए भारत के टेस्ट टीम की घोषणा की। इसके साथ ही बोर्ड ने रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया, जिसका अर्थ है कि वह अब सभी प्रारूपों में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। इस बीच, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को केएल राहुल की गैर मौजूदगी में टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

हालांकि इसके साथ ही चयनकर्तओं ने कुछ कड़े फैसले भी लिए। सेलेक्टर्स ने अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, इशांत शर्मा और रिद्धिमान साहा जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। जहां चयनकर्ताओं ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए भारत के रेड-बॉल सेटअप में कुछ नए खिलाड़ियों को जोड़ा है, वहीं मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने उन तीन खिलाड़ियों का नाम बताया को भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं।

चेतन शर्मा ने यह भी कहा कि इन तीन प्रमुख खिलाड़ियों को अभी से ही भारतीय टीम के भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार किया जा रहा है। इनमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, सीमित ओवरों के उप-कप्तान केएल राहुल और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम शामिल है।

भविष्य के कप्तान को लेकर चेतन शर्मा ने दिया बड़ा बयान

राहुल पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों के लिए टीम के कप्तान थे वहीं जसप्रीत बुमराह उनके साथ उप-कप्तानी की भूमिका निभा रहे थे, जबकि पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टी-20 सीरीज में टीम की उपकप्तानी कर रहे हैं।

चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “और अगर इतना बड़ा क्रिकेटर आगे आता है, अगर ऐसा अनुभवी खिलाड़ी कप्तान बन जाता है, तो ऐसे खिलाड़ियों के नेतृत्व में अगले कप्तान को तैयार करना आसान हो जाता है। चयनकर्ता होने के नाते हम भी यही चाहते हैं।”

शर्मा ने कहा कि, ‘‘हमने राहुल को दक्षिण अफ्रीका में कप्तान बनाया। बुमराह वहां उप कप्तान थे और श्रीलंका के खिलाफ भी ये भूमिका निभाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में रिषभ को उप कप्तान बनाया गया। ये संभावित नेतृत्वकर्ता हैं जिन्हें रोहित के नेतृत्व में तैयार किया जाएगा।’’

close whatsapp