आवेश खान ने किया खुलासा दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग की किस बात ने उनका खेल बदला - क्रिकट्रैकर हिंदी

आवेश खान ने किया खुलासा दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग की किस बात ने उनका खेल बदला

टीम इंडिया में चयनित होने के बाद आवेश खान ने बताया रिकी पोंटिंग की किस बात ने उनका खेल बदल दिया।

Avesh Khan and Ricky Ponting. (Photo Source: IPL/BCCI)
Avesh Khan and Ricky Ponting. (Photo Source: IPL/BCCI)

मध्य प्रदेश और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान को हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए शामिल किया गया है। आवेश खान को आईपीएल (IPL) में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वह चयन तो किए गए लेकिन अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। युवा गेंदबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी 6 मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे दोनों टीमों में जगह दी गई हैं।

बता दें, यह घरेलू सीमित ओवरों की सीरीज तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ अहमदाबाद में 6 फरवरी से शुरू होंगी। शेष दो वनडे मैच 9 और 11 फरवरी को खेले जाएंगे। एकदिवसीय सीरीज के सभी मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे, वहीं तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14, 18 और 20 फरवरी को किया जाएगा।

आवेश खान को रिकी पोंटिंग से मिला जरुरी हौसला

चलिए बात करते हैं 25 वर्षीय आवेश खान की तो वह पिछले पांच साल से आईपीएल (IPL) में खेल रहे हैं। लेकिन उन्हें भारत के लिए खेलने का कभी मौका नहीं मिला। वह लोगो की नजरो में पिछले आईपीएल सीजन से आए हैं और निश्चित ही इसका काफी श्रेय दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को जाता हैं। उन्होंने IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए 16 मैचों में 24 विकेट लिए हैं।

आईपीएल 2021 आवेश खान के लिए पूरी तरह से अलग साबित हुआ। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने और उनकी इस सफलता का श्रेय कोच रिकी पोंटिंग को जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने उसे आईपीएल के बड़े मंच पर प्रदर्शन करने मौका दिया।

टीम इंडिया में चयनित होने के बाद आवेश खान ने बताया है कि रिकी पोंटिंग से बात करने के बाद उन्हें मजबूत और आत्मविश्वासी महसूस हुआ। उन्होंने आगे कहा आईपीएल 2021 के कुछ खेलों में कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया की अनुपस्थिति ने उन्हें अवसर प्रदान किया और उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। वह शुरू में थोड़े नर्वस थे लेकिन रिकी पोंटिंग ने उनका हौसला बढ़ाया।

आवेश खान ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया: “जब दोनों कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया घायल हो गए थे और तब मुझे पता था कि मुझे खेलने का मौका मिलेगा। लेकिन मैं थोड़ा तनाव में था। फिर रिकी पोंटिंग ने मुझसे कहा, ‘तुम्हारा समय आ गया है नौजवान, जाओ दुनिया को दिखाओ कि तुम कितने अच्छे गेंदबाज हो। आपके पास प्रतिभा है, हम जानते हैं। अब इसे दुनिया को भी दिखाओ।’ उन शब्दों ने मुझे सचमुच प्रभावित किया और अचानक मुझे लगा कि मैं मजबूत और आत्मविश्वासी हूं।”

close whatsapp