IND vs SL: अर्शदीप सिंह ने फेंकी 5 नो बॉल, श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने सभी गेंदों पर किया प्रहार, देखिए ये अविश्वसनीय रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: अर्शदीप सिंह ने फेंकी 5 नो बॉल, श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने सभी गेंदों पर किया प्रहार, देखिए ये अविश्वसनीय रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह ने अपने 2 ओवर में कुल 37 रन लुटाए।

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter)
Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter)

5 जनवरी को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, पुणे में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका ने मेजबान भारत को 16 रन से मात देकर तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। बता दें, इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टीम की ओर से अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए और दो ओवर में उन्होंने 37 रन लुटाए।

श्रीलंका पारी के दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी सौंपी गई। भारतीय गेंदबाज ने इस ओवर में तीन लगातार नो गेंद फेंकी। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने 18 रन लुटाए। बता दें, अर्शदीप सिंह ने अपने 2 ओवर में कुल पांच 5 नो गेंद फेंकी जो अपने-आप में एक रिकॉर्ड है।

बता दें, अर्शदीप सिंह की पहली नो बॉल उनके पहले ओवर की दूसरी गेंद थी। इसके बाद उन्होंने वाइड फेंकी। भारतीय गेंदबाज की दूसरी नो बॉल पर कुसल मेंडिस ने छक्का जड़ा। बता दें, अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में 19 रन होता है, वहीं वो अब पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में लगातार तीन नो बॉल फेंकी है।

श्रीलंका ने दूसरा टी-20 16 रन से जीता

मुकाबले की बात की जाए तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाएं। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 31 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली जबकि कप्तान दासुन शानाका ने 22 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 56* रन बनाए।

भारत की ओर से उमरान मलिक ने 4 ओवर में 48 रन देकर दो विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। युजवेंद्र चहल ने 1 विकेट हासिल किया।

जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 190 रन ही बना पाई। टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 51 रन बनाए जबकि अक्षर पटेल ने 71 गेंदों में तीन चौके और 6 छक्कों की मदद से 65 रन की बहुमूल्य पारी खेली।

अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 मुकाबला 7 जनवरी को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में खेला जाएगा।

close whatsapp