मोहम्मद सैफुद्दीन ने पास किया अपना फिटनेस टेस्ट, वेस्टइंडीज दौरे के लिए होंगे टीम में शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद सैफुद्दीन ने पास किया अपना फिटनेस टेस्ट, वेस्टइंडीज दौरे के लिए होंगे टीम में शामिल

साल 2021 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान सैफुद्दीन को लगी थी चोट।

Mohammad Saifuddin
Mohammad Saifuddin. (Photo Source: Twitter)

14 मई को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में एक सफल अभ्यास सत्र के बाद बांग्लादेशी ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। कोरोना को मात देने के बाद अब ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं। वहीं सैफुद्दीन भी नेट्स में अभ्यास करते हुए नजर आए हैं।

सैफुद्दीन को नेट्स में अभ्यास करते हुए देखना थोड़ा हैरान करने वाला था क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में उनका नाम नहीं था और उन्होंने अभी तक बांग्लादेश के लिए कोई भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है।

शाकिब के नेट्स में गेंदबाजी करने के बाद सैफुद्दीन को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया गया था। बता दें कि, चोटिल होने के कारण उन्हें 2021 में खेले गए आईसीसी टी-20 विश्व कप से भी अपना नाम वापस लेना पड़ा था और तब से उन्होंने कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। चोट की वजह से उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में भी भाग नहीं लिया था।

सैफुद्दीन पूरी तरह से फिट हैं: बीसीबी अधिकारिक

बीसीबी अधिकारिक ने 14 मई को लोकल मीडिया एजेंसी के माध्यम से सैफुद्दीन की फिटनेस को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि, सैफुद्दीन जून जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट हैं। इस सीरीज में 2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। द डेली स्टार के हवाले से बीसीबी के एक चयनकर्ता ने कहा कि, सैफुद्दीन पूरी तरह से फिट हैं और वो वेस्टइंडीज जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, इंग्लैंड में चोटिल होने के बाद अब वो फिट हो गए हैं। उन्होंने डीपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वह अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए वह तैयार हैं।

बता दें, इस समय बांग्लादेश श्रीलंका के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। पहला टेस्ट मैच 15 मई से चट्टोग्राम में खेला जा रहा है। दोनो टीमें अपनी पिछली सीरीज हारकर आई है। श्रीलंका इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारकर आ रही है, वहीं बांग्लादेश को भी अपने पिछले सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

close whatsapp