IND A vs AUS A: पहला अनौपचारिक टेस्ट: ईशान किशन की बेहतरीन सलाह की वजह से इंडिया A ने झटका मेजबान का महत्वपूर्ण विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND A vs AUS A: पहला अनौपचारिक टेस्ट: ईशान किशन की बेहतरीन सलाह की वजह से इंडिया A ने झटका मेजबान का महत्वपूर्ण विकेट

इस समय इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच पहला अनौपचारिक मुकाबला McKay में खेला जा रहा है।

Ishan Kishan (Pic Source-X)
Ishan Kishan (Pic Source-X)

इस समय इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच पहला अनौपचारिक मुकाबला McKay में खेला जा रहा है। इस मैच में बेहतरीन विकेटकीपर ईशान किशन ने ऑस्ट्रेलिया A के मार्कस हैरिस को आउट करने के लिए अपनी टीम के गेंदबाज मानव सुथार को एक महत्वपूर्ण बात बताई जिसकी वजह से उनकी टीम को शानदार विकेट मिला।

यह सब देखने को मिला इस मैच के खेल के तीसरे दिन जिसमें किशन लगातार यह नोटिस कर रहे थे कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लगातार क्रीज से आगे बढ़कर मानव सुथार के खिलाफ शॉट्स खेल रहे हैं। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने अपनी टीम के गेंदबाज मानव सुथार को यह सलाह दी कि वो उन्हें सीधी गेंद फेकें। ईशान किशन की यह सलाह इंडिया A के लिए सफल साबित हुई और उन्हें मार्कस हैरिस के रूप में महत्वपूर्ण विकेट मिला।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें ईशान किशन को यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि, ‘मानव मैं वादा करता हूं कि तुम इन्हें सीधी गेंद डालो और इसमें एज जरूर लगेगा।’

यह रही वीडियो:

अनौपचारिक टेस्ट को जीतने के लिए मेजबान को 86 रनों की और जरूरत है

अनौपचारिक टेस्ट की बात की जाए तो इसमें ऑस्ट्रेलिया A काफी आगे है। इस मैच में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 107 रन पर ऑलआउट हो गई थी जिसके जवाब में मेजबान अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 195 रन ही बना पाया। इंडिया A ने दूसरी पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन टीम 312 रन ही बना पाई। दूसरी पारी में इंडिया A की ओर से साई सुदर्शन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए जबकि Devdutt Padikkal ने 88 रनों का योगदान दिया।

ईशान किशन की बात की जाए तो उन्होंने 32 रन बनाए जबकि नवदीप सैनी ने 18* रनों की पारी खेली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 139 रन बना लिए हैं और उन्हें 86 रनों की और जरूरत है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान Nathan McSweeney 47* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि Beau Webster ने 18* रन बना लिए हैं। खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?