कप्तान मयंक अग्रवाल को अपने इशारे पर नचा रहे हैं शिखर धवन
शिखर धवन ने मयंक अग्रवाल -रबाडा के साथ मिलकर बनाई एक रील।
अद्यतन - Apr 16, 2022 2:20 pm

पंजाब टीम के पास मयंक अग्रवाल और शिखर धवन जैसे अनुभवी ओपनर बल्लेबाज है, जिन पर शानदार शुरूआत दिलाने की जिम्मेदारी होती है। साथ ही मयंक और शिखर धवन की काफी अच्छी बनती भी है, जिसके चलते मैदान पर माहौल एक दम सही रहता है। इस बीच सोशल मीडिया के सितारे यानी शिखर धवन अपनी रील्स के लिए काफी मशहूर हैं, जहां इस कड़ी में वो पंजाब टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल को भी अपने साथ ले आए हैं।
कप्तान मयंक अग्रवाल-शिखर धवन का टल्ली डांस देखा क्या?
शिखर धवन का अंदाज थोड़ा अलग है, जिसके चलते टीम में हंसी-मजाक चलती रहती है। वहीं दूसरी ओर टीम के कप्तान यानी मयंक अग्रवाल थोड़े शांत खिलाड़ी है, लेकिन जब भी मौका मिलता है वो जमकर मस्ती-मजाक करते हैं। अब टीम में धवन के आने के बाद से नजारा ही कुछ और है, साथ ही शिखर धवन देसी और विदेशी खिलाड़ियों के साथ मिलकर गजब की रील्स बनाते हैं और उन्हें देखने वालों की संख्या मिलियन में होती है।
*शिखर धवन ने मयंक अग्रवाल -रबाडा के साथ मिलकर बनाई एक रील।
*जहां इस रील में तीनों खिलाड़ियों ने सिर पर रख रखा है एक-एक गिलास।
*धवन, रबाडा और मयंक कर रहे हैं अलग-अलग मूव्स।
*वहीं इस वीडियो पर युवराज सिंह ने भी किया है मजेदार कमेंट।
गब्बर ने साझा किया है साथी खिलाड़ियों के साथ ये वीडियो
कुछ दिनों पहले बाकी खिलाड़ियों को भी नचाया था
शानदार खेल दिखा रही है पंजाब टीम
दूसरी ओर सीजन में पंजाब की टीम शानदार लय में नजर आ रही है, जहां टीम ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 3 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है वहीं टीम अंक तालिका पर भी मजबूत नजर आ रही है औ तीसरे नंबर पर है।