चेतन शर्मा का सनसनीखेज खुलासा कहा, मैं सेलेक्टर हूं और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी उनसे टीम में…
जी न्यूज ने किया है कि चेतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन
अद्यतन - Feb 15, 2023 1:11 pm

जब से भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तब से एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। साथ ही चेतन शर्मा द्वारा जो इस वायरल वीडियो में कहा गया है कि उससे भारतीय क्रिकेट की जड़े हिल गई हैं।
बता दें कि पूर्व क्रिकेटर ने अपने बयान में कहा है कि टीम इंडिया में 80 से 85 प्रतिशत खिलाड़ी ही फिट हैं बाकी इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट खेलने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही चेतन ने ये भी कहा है कि उनके पास इसके पुख्ता सबूत नहीं हैं पर ऐसा होता है।
साथ ही उन्होंने पिछले कुछ समय से टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हार्दिक पांड्या को लेकर कहा है कि वो अक्सर उनसे मिलने आते रहते हैं और अन्य खिलाड़ी भी उनसे मिलने आते रहते हैं। क्योंकि वह चीफ सेलेक्टर हैं, इसलिए खिलाड़ियों का उनसे मिलना स्वभाविक है।
चेतन शर्मा का सनसनीखेज खुलासा
बता दें कि जी न्यूज के स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर कहा, उनके जैसे खिलाड़ी मेर टच में रहते हैं क्योंकि मैं चीफ सेलेक्टर हूं। पांड्या एक बेहतरीन खिलाड़ी है और मैदान पर अपना 100 प्रतिशत देता है।
वह एक फिट खिलाड़ी और वो हाल में ही मुझसे मिलने दिल्ली आया था। इसके अलावा दीपक हुड्डा और उमेश यादव में मुझसे मिलने आए थे। मैं चीफ सेलेक्टर हूं और खिलाड़ी मुझसे मिलने आते रहते हैं। ताकि वह टीम में बने रहे।
दूसरी तरफ अपने इस स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने पूर्व कप्तान विराट कोहली और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगली को लेकर कहा है कि दोनों के बीच में अहम (ईगो) का विवाद था, गांगुली ने कभी नहीं कहा कि विराट कप्तानी छोड़े। लेकिन खिलाड़ी जब बड़ा हो जाता है, तो उसे लगता है कि वो कुछ भी कर सकता है।