भारतीय टेस्ट टीम से हुए बाहर, अब खुद को साबित करने के लिए फिर से चेतेश्वर पुजारा खेलेंगे घरेलू क्रिकेट
टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने के बाद चेतेश्वर पुजारा अब दिलीप ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे।
अद्यतन - Jun 24, 2023 1:32 pm

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। जिसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। बता दें टीम इंडिया में कई खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। दरअसल भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा चेतेश्वर पुजारा नहीं है। साथ ही इस टीम में मोहम्मद शमी और उमेश यादव को भी जगह नहीं मिली है।
दरअसल टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने के बाद चेतेश्वर पुजारा अब घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। बता दें उन्हें वेस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं चेतेश्वर पुजारा के साथ साथ सूर्यकुमार यादव भी वेस्ट जोन से दिलीप ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे।
डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते नजर आएंगे चेतेश्वर पुजारा
दिलीप ट्रॉफी 28 जून से खेला जाना है जो 16 जुलाई तक चलेगी। दरअसल यह टूर्नामेंट बेंगलुरु में खेला जाएगा, जिसमें वेस्ट जोन के अलावा साउथ, सेंट्रल, ईस्ट, नॉर्थ और नॉर्थ-ईस्ट जोन की टीमें भी रहेंगी। बता दें 16 जुलाई को इसका फाइनल खेला जाएगा।
दरअसल चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार साल 2016 में दिलीप ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। लेकिन इसके बाद वह ज्यादातर भारतीय टेस्ट टीम के लिए खेलते नजर आएं। वहीं अगर दिलीप ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 13 मैचों में 906 रन बनाए हैं।
इतना ही नहीं दिलीप ट्रॉफी के बाद चेतेश्वर पुजारा फिर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। वहीं सूर्यकुमार यादव अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होंगे, जहां वे भारतीय वनडे टीम में खेलते नजर आने वाले हैं। हालांकि इस बीच चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल नहीं करने पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सवाल उठाया है।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, केएस भरत, ऋतुराज गायकवाड, यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा,अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार