Duleep Trophy 2023: टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद Cheteshwar Pujara ने रिकॉर्डतोड़ शतक लगाकर भारतीय चयनकर्ताओं को दिया मुंहतोड़ जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy 2023: टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद Cheteshwar Pujara ने रिकॉर्डतोड़ शतक लगाकर भारतीय चयनकर्ताओं को दिया मुंहतोड़ जवाब

चेतेश्वर पुजारा सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में केवल 28 रन बना पाए थे।

Cheteshwar Pujara. (Image Source: Sportstar)
Cheteshwar Pujara. (Image Source: Sportstar)

भारत के अनुभवी बल्लेबाज Cheteshwar Pujara ने कर्नाटक के अलूर में सेंट्रल जोन के खिलाफ जारी Duleep Trophy 2023 के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के लिए शानदार शतक लगाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से ड्रॉप किए जाने का मुंहतोड़ जवाब दिया।

भारत की टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के कुछ ही दिनों बाद चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक लगाकर अपनी योग्यता दोबारा साबित की है। दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने 7 जुलाई को अपना शतक पूरा किया। इस बीच, पुजारा ने जारी दिलीप ट्रॉफी 2023 के पहले सेमीफाइनल के तीसरे दिन अपने 50 रन के स्कोर के साथ फिर बल्लेबाजी शुरू की, और वेस्ट जोन दूसरे छोर से विकेट खोता रहा।

Cheteshwar Pujara ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार शतक लगाया

लेकिन अनुभवी भारतीय बल्लेबाज मजबूती से खड़े रहे और बारिश के मैच में खलल डालने से पहले 133 रनों की शानदार पारी खेल अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। चेतेश्वर पुजारा ने रन आउट होने से पहले 278 गेंदों में 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 133 रनों की बेहद अहम पार खेली। दाएं-हाथ के बल्लेबाज के इस शतक के बदलौत वेस्ट जोन का स्कोर अभी 291/9 है।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

हालांकि, चेतेश्वर पुजारा सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में केवल 28 रन बना पाए थे, और वेस्ट जोन 220 पर ऑलआउट हो गया था। वहीं, सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 128 रन बनाए, वहीं अरज़ान नागवासवल्ला ने पांच विकेट चटकाएं, जबकि अतीत सेठ के खाते में तीन विकेट आए थे।

Cheteshwar Pujara ने विजय हजारे के रिकॉर्ड की बराबरी की

इस बीच, यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पुजारा का 60वां शतक था और इसी के साथ उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान विजय हजारे के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले चौथे भारतीय होने के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस लिस्ट में 80 शतकों के साथ सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर टॉप पर है, जबकि भारत के वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ 68 फर्स्ट क्लास शतकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

close whatsapp