इंग्लैंड में आया चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से तूफान, BCCI को दिया प्रदर्शन से मुंह तोड़ जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड में आया चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से तूफान, BCCI को दिया प्रदर्शन से मुंह तोड़ जवाब

इस वक्त इंग्लैंड में डोमेस्टिक वनडे कप खेल रहे हैं पुजारा।

Cheteshwar Pujara (Pic Source-Instagram)
Cheteshwar Pujara (Pic Source-Instagram)

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा समय-समय पर काउंटी खेलने इंग्लैंड चले जाते हैं, वहां उनका बल्ला जमकर चलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां अभी की बारी सफेद गेंद के खिलाफ इस बल्लेबाज ने बेहद गजब की पारी खेली और उनकी ये पारी देख हर कोई हैरान रह गया है।

अचानक हुए थे टेस्ट टीम से बाहर

WTC 2023 के फाइनल में टीम इंडिया के लगभग-लगभग सभी बल्ले फ्लॉप साबित हुए, लेकिन बाहर सिर्फ चेतेश्वर पुजारा को ही किया गया। जहां हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में पुजारा टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, दूसरी ओर उनकी जगह बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल टेस्ट सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे।

चेतेश्वर पुजारा ने सफेद गेंद के धागे खोल दिए इस बार

*इस वक्त इंग्लैंड में डोमेस्टिक वनडे कप खेल रहे हैं पुजारा।
*जहां ये बल्लेबाज है Sussex टीम का हिस्सा, लगाया शानदार शतक।
*Northamptonshire के खिलाफ पुजारा ने खेली नाबाद 106 रनों की पारी।
*वहीं इस मैच में Northamptonshire से खेल रहे पृथ्वी शॉ रहे फ्लॉप।

काउंटी टीम ने चेतेश्वर पुजारा को लेकर पोस्ट किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sussex Cricket (@sussexccc)

बल्लेबाज अब परिवार को दे रहा है ज्यादा से ज्यादा समय

आखिरी बार पुजारा टीम इंडिया से WTC 2023 का फाइनल खेलते हुए नजर आए थे, ऐसे में अब इस खिलाड़ी के पास काफी समय है और वो काउंटी क्रिकेट खेलने के साथ-साथ अपने परिवार को पूरा समय दे रहे हैं। साथ ही पुजारा अपने परिवार से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं, दूसरी ओर आने वाले समय में पुजारा घरेलू क्रिकेट भी खेल सकते हैं और आगे की सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं फिर से टीम इंडिया के लिए। बाकी काम सेलेक्टर्स का है, की वो पुजारा को फिर से टीम में चुनते हैं या नहीं।

हाल ही में बेटी और वाइफ के साथ वाला ये वीडियो किया था शेयर

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

 

close whatsapp