चेतेश्वर पुजारा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट XI । CricTracker Hindi

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट XI, अपने पसंदीदा नंबर तीन स्थान पर इस दिग्गज को किया शामिल

चेतेश्वर पुजारा फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

Cheteshwar Pujara. (Photo by Julian Finney/Getty Images)
Cheteshwar Pujara. (Photo by Julian Finney/Getty Images)

भारतीय टीम से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट फॉर्मेट में भारत की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है। इसमें सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग का चयन किया है। हालांकि, उनकी टीम में रोहित शर्मा जैसे प्लेयर शामिल नहीं हैं। साथ ही खुद को भी इस इलेवन में शामिल नहीं किया है।

बता दें कि भारतीय टीम को जून में इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसी बीच चेतेश्वर पुजारा ने भारत की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन चुनी है। उन्होंने ओपनर के रूप में सुनील गावस्कर और सहवाग को जगह दी है। दिग्गज गावस्कर ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं, जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 8 हजार से अधिक रन बनाए हैं।

मीडिल ऑर्डर में द्रविड़-सचिन जैसे दिग्गज

पुजारा ने मीडिल ऑर्डर में ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ को शामिल किया है। वहीं चौथे स्थान पर ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर हैं। पांचवें नंबर पर हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले विराट कोहली हैं। जबकि छठे स्थान पर वीवीएस लक्ष्मण हैं। विकेटकीपिंग के लिए एमएस धोनी को शामिल किया है।

चेतेश्वर पुजारा ने ऑलराउंडर के रूप में कपिल देव पर भरोसा जताया है, जिन्होंने भारत के लिए 5000 से अधिक रन बनाने के साथ 400 से अधिक विकेट भी हासिल किए। वहीं गेंदबाजी में पुजारा ने तेज गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह और स्पिन के लिए अनिल कुंबले और आर अश्विन को चुना है। ये तीनों गेंदबाज किसी भी टीम के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की काबिलियत रखते हैं।

यहां देखें चेतेश्वर पुजारा की ऑल टाइम टेस्ट XI

सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, एमएस धोनी, अनिल कुंबले, रवि अश्विन, जसप्रीत बुमराह, कपिल देव

ये रहा भारत के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच- 20-24 जून (लीड्स)
दूसरा टेस्ट मैच- 2-6 जुलाई (बर्मिंघम)
तीसरा टेस्ट मैच- 10-14 जुलाई (लॉर्ड्स)
चौथा टेस्ट मैच- 23-27 जुलाई (मैन्चेस्टर)
पांचवां टेस्ट मैच- 31 जुलाई-4 अगस्त (द ओवल, लंदन)

close whatsapp