BCCI ने 'श्रेयस' गोल्ड की तलाश में, 'डायमंड' Cheteshwar Pujara को खो दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI ने ‘श्रेयस’ गोल्ड की तलाश में, ‘डायमंड’ Cheteshwar Pujara को खो दिया

रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में Cheteshwar Pujara ने लगाया था दोहरा शतक।

Cheteshwar Pujara And Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)
Cheteshwar Pujara And Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

क्रिकेट का हर फैन जानता है कि Cheteshwar Pujara को 22 गज पर आउट करना कितना मुश्किल है, लेकिन कुछ खराब पारियों ने पुजारा के इंटरनेशनल करियर पर ब्रेक लगाने का काम कर दिया है। दूसरी ओर पुजारा जब भी टीम इंडिया से बाहर होते हैं, वो रन बनाकर बोर्ड और सेलेक्टर्स को करारा जवाब देते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है, लेकिन फिर भी सेलेक्टर्स का ध्यान उनपर नहीं गया है।

पहले रणजी मैच में रन मशीन बन गए थे Cheteshwar Pujara

Cheteshwar Pujara अपना घरेलू क्रिकेट सौराष्ट्र से खेलते हैं, वहीं इस साल पुजारा ने रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में रनों की बारिश कर दी थी। पुजारा ने झारखंड के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया था, जहां अपनी पारी में ये बल्लेबाज 243 रन बनाकर नाबाद लौटा था। वहीं इस समय सौराष्ट्र टीम हरियाणा के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेल रही है, इस मैच में भी पुजारा ने 49 रन बनाए हैं।

Cheteshwar Pujara को ‘श्रेयस’ क्यों नहीं मानती BCCI?

*रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में Cheteshwar Pujara ने लगाया था दोहरा शतक।
*लेकिन उसके बाद भी इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए नहीं हुआ उनका चयन।
*पुजारा की जगह एक बार फिर से बोर्ड ने श्रेयस अय्यर और गिल पर जताया भरोसा।
*अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे ये गिल और श्रेयस अय्यर।

दोहरे शतक को लेकर Cheteshwar Pujara का सोशल मीडिया पोस्ट

कुछ और प्रमुख नाम गायब हैं टीम इंडिया से

दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए सामने आई टीम इंडिया से, कुछ और प्रमुख नाम गायब हैं। शमी चोट के कारण पहले दो मैचों का हिस्सा नहीं हैं, तो इस टीम में आपको ईशान किशन, रहाणे और उमेश यादव भी नजर नहीं आएंगे। वहीं युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज Dhruv Jurel को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है और वो ईशान किशन की जगह लेंगे।

कुछ इस प्रकार है भारतीय टीम पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?