‘ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड है’ इरफान पठान के बेटे के डांस पर बोले शाहरुख खान
सोशल मीडिया के माध्यम से दिया है शाहरुख खान ने रिएक्शन
अद्यतन - Mar 23, 2023 1:13 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विश्व कप विजेता खिलाड़ी इरफान पठान, हाल में ही लीजेंड लीग क्रिकेट में इंडियन महाराजा की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। तो वहीं इन दिनों इरफान पठान ने ट्विटर पर अपने बेटे की वीडियो शेयर की है, जो शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान के गाने ‘झूमे जो पठान, मेरी जान’ पर नांचता हुए नजर आ रहा है।
तो वहीं दूसरी तरफ इरफान पठान की इस वीडियो पर कमेंट कर बाॅलीबुड के किंग कहे जाने वाले शाहरूख खान ने दिल जीत लेने वाली प्रतिक्रिया दी है। साथ ही शाहरुख का ये कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
तुम्हारा बेटा, तुमसे ज्यादा टैलेंटेड है- शाहरूख खान
बता दें कि 22 मार्च की एक रोज दिग्गज क्रिकेटर ने ट्विटर पर अपने बेटे के डांस करने की वीडियो शेयर व शाहरूख खान को टैग करते हुए लिखा- खान साब, प्लीज अपनी लिस्ट में एक नन्हे फैन को शामिल कीजिए।
तो वहीं इरफान पठान के ट्वीट का जबाव देते हुए शाहरुख खान ने बड़ा ही मजेदार जबाव दिया है। शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा- ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड निकला…छोटा पठान।
देंखे वायरल ट्वीट
Yeh tumse zyaada talented nikla….chota Pathaan https://t.co/gK0rumQC5a
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 22, 2023
दूसरी तरफ आपको ‘झूमे जो पठान, मेरी जान’ गाने के बारे में जानकारी दें तो इस बाॅलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार विशाल और शेखर ने बनाया है। जिसे अरिजीत सिंह, सुक्रति कक्कड़ और विशाल व शेखर ने गाया है। तो वहीं रिलीज होने के कुछ ही समय में यह गाना वायरल हो गया और उसके बाद इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। बता दें कि अब तक इस गाने पर लाखों रील व वीडियो बन चुकी हैं।