रांची में देखने को मिला 'Gayle Storm', भिलवाड़ा किंग्स के खिलाफ खेली विस्फोटक अर्धशतकीय पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

रांची में देखने को मिला ‘Gayle Storm’, भिलवाड़ा किंग्स के खिलाफ खेली विस्फोटक अर्धशतकीय पारी

इस मुकाबले में भिलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Chris Gayle (Pic Source-Twitter)
Chris Gayle (Pic Source-Twitter)

इस समय रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कंप्लेक्स में लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का चौथा मुकाबला भिलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भिलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें, भिलवाड़ा किंग्स ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी जबकि गुजरात जायंट्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

इस मुकाबले की बात की जाए तो गुजरात जायंट्स ने भिलवाड़ा किंग्स के खिलाफ काफी आक्रामक शुरुआत की। गुजरात जायंट्स की ओर से क्रिस गेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा। क्रिस गेल ने इस मुकाबले में 27 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रनों की आक्रामक पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है।

क्रिस गेल ने भिलवाड़ा किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। तेज गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने लगातार बड़े शॉट्स खेले और अपना अर्धशतक पूरा किया। सोशल मीडिया पर तमाम लोग क्रिस गेल की इस पारी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर क्रिस गेल की विस्फोटक पारी की जमकर प्रशंसा की

भले ही पिछले मैच में गुजरात जायंट्स जीत दर्ज ना कर पाई हो लेकिन भिलवाड़ा किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे हैं इस मुकाबले में वो अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने को देखेंगे। फिल्हाल टीम बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी।

भिलवाड़ा किंग्स की ओर से पहले मैच में इरफान पठान ने विस्फोटक पारी खेल अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 19 गेंदों में एक चौके और 9 छक्कों की मदद से 65 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली थी।इस मुकाबले में इरफान पठान यही दुआ कर रहे होंगे कि उनकी बल्लेबाजी ना आए और उससे पहले ही टीम गुजरात जायंट्स को हरा दे। अब देखना यह है कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?