पोर्टमोर, जमैका गैस स्टेशन पर ग्राहकों की हुई चांदी, क्रिस गेल ने चुकाए बिल, देखें वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

पोर्टमोर, जमैका गैस स्टेशन पर ग्राहकों की हुई चांदी, क्रिस गेल ने चुकाए बिल, देखें वीडियो 

गेल की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह लोगों के वाहन में गैस भरते हुए नजर आ रहे हैं। 

Chris Gayle. (Photo Source: Twitter)
Chris Gayle. (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिस गेल (Chris Gayle) दुनिया के कुछ सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाले क्रिकेटरों में शुमार है। क्रिकेट के मैदान पर गेल के चौके-छ्क्कों की बारिश देखने के लिए क्रिकेट फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती थी।

तो वहीं आए दिन किसी वीडियो या फोटो के माध्यम के क्रिस गेल फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। दूसरी ओर, आज 16 जनवरी को क्रिस गेल की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें उन्हें फैंस के से काफी प्यार मिल रहा है। वीडियो में गेल जमैका के पोर्टमोर स्थित गैस स्टेशन पर औचक ही पहुंच जाते हैं और वहां वह लोगों के वाहनों में ईंधन भरवाते हुए नजर आते हैं, जिसके पैसे क्रिस गेल खुद अपनी जेब से देते हैं।

साथ ही गेल को वीडियो में यह कहते हुए आसानी से सुना जा सकता है कि यह आपका भाग्यशाली दिन है। आज आपकी गैस मुझ पर है, ठीक है? इसके अलावा गेल फैंस के साथ हाथ मिलाते व सेल्फी खिंचाते हुए भी नजर आते हैं।

देखें क्रिस गेल की सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो

क्रिस गेल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको क्रिस गेल के क्रिकेट करियर के बारे में बताएं तो 44 वर्षीय खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए 103 टेस्ट, 301 वनडे और 79 टी20 मैच खेले हैं। तो वहीं इस दौरान गेल के बल्ले से 7215 टेस्ट, 10480 वनडे और 1899 टी20 रन निकले हैं। साथ ही उन्होंने 142 आईपीएल मैचों में 39.72 की औसत से 4965 रन भी बनाए हैं।

साथ ही उन्होंने टेस्ट करियर में 73, वनडे करियर में 167 और टी20 इंटरनेशनल करियर में 20 विकेटों को भी अपने नाम किया है। वह साल 2021 में आखिरी बार वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- One World One Family Cup 2024: जाने वन वर्ल्ड वन फैमिली कप के बारे में सब कुछ जो आपको पता होना चाहिए?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?