OMG! गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कर ली है, राजनीति में अपने डेब्यू की पूरी तैयारी
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की नई तस्वीरें हुई इंस्टा पर तेजी से वायरल।
अद्यतन - Feb 24, 2024 1:50 pm

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद से मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से एक भी मैच नहीं खेला है, जिसका कारण है इस खिलाड़ी को लगी टखने की चोट। भले ही शमी अब काफी समय तक मैदान से दूर रहने वाले हैं, लेकिन वो अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए कनेक्ट रहते हैं और इसी कड़ी में उनके एक पोस्ट ने फैन्स को हैरान कर दिया है।
IPL को लेकर मोहम्मद शमी की तरफ से नहीं आया रिएक्शन
वहीं खबर ये आ रही है की तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरे IPL 2024 से बाहर हो गए हैं, ऐसे में ये गुजराज टीम के लिए एक बड़ा झटका है। तो दूसरी ओर शमी ने किसी इंटरव्यू या फिर सोशल मीडिया पर इसे लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है, वैसे शमी अपने टखने की चोट से परेशान है और रिपोर्ट्स के मुताबिक गेंदबाज की यूके में जल्द ही सर्जरी हो सकती है और फिर वो साल के अंत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
मोहम्मद शमी उतर गए हैं अब ‘राजनीति’ की पिच पर!
*तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की नई तस्वीरें हुई इंस्टा पर तेजी से वायरल।
*इन तस्वीरों में शमी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया है शमी को एक खास अवॉर्ड।
*यूपी सरकार की तरफ से बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का मिला शमी को अवॉर्ड।
ये तस्वीरें वायरल हो गई मोहम्मद शमी की सोशल मीडिया पर
गेंदबाज की नई इंस्टा रील को भी काफी पसंद किया गया था
शमी की टीम इस बार नए कप्तान के साथ उतरेगी
दूसरी ओर शमी की IPL टीम यानी की गुजरात टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी, जहां हार्दिक के मुंबई टीम में जाने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को दी गई। वहीं गुजरात अपने पहले ही मैच में मुंबई टीम का सामना करेगी और ये मैच 24 मार्च को होगा। वैसे गुजरात टीम ने 2 लगातार फाइनल खेले हैं और 1 बार खिताब जीता है।