बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं कोच साहब, इन दिनों Rahul Dravid का जोश 7वें आसमान पर है
Rahul Dravid ने कहा की हमारे पास वो टीम है जो ये टूर्नामेंट जीत सकती है।
अद्यतन - Jun 5, 2024 3:28 pm

Rahul Dravid का टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप के तौर पर आखिरी असाइनमेंट होने वाला है, उसके बाद द्रविड़ का बतौर कोच कार्यकाल खत्म हो जाएगा। वहीं द्रविड़ के रहते हुए टीम इंडिया ने कई अहम सीरीज जीती और साथ ही कुछ टूर्नामेंट अपने नाम करे, लेकिन टीम ICC की ट्रॉफी नहीं जीत पाई। उसके बाद भी टीम के कोच साहब का जोश हाई है और उनसे जुड़ा एक वीडियो ICC ने हाल ही में शेयर किया है।
अपनी टीम को लेकर क्या बोले Rahul Dravid?
वहीं ICC के इस वीडियो में कोच Rahul Dravid ने कई चीजों को लेकर बात की है, इसी कड़ी में उन्होंने टीम इंडिया के लिए बड़ा बयान दिया। इस दौरान द्रविड़ ने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए टीम में अनुभवी खिलाड़ियों का होना काफी अच्छी बात है हमारे लिए और हमारी टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए शानदार है।
Rahul Dravid का फोकस सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर है
*Rahul Dravid ने कहा की हमारे पास वो टीम है जो ये टूर्नामेंट जीत सकती है।
*द्रविड़ बोले हमने ICC के फाइनल और सेमीफाइनल खेल रहे हैं, ऐसे में टीम शानदार है।
*कई टीमों के पास जीतने की नहीं निरंतरता है, लेकिन हमारी टीम ने ये कर दिखाया- द्रविड़।
*साथ ही टीम इंडिया के कोच ने कहा कि इस बार हम खुद को अच्छी जगह देखना चाहते हैं।
कमाल के बयान दिए हैं Rahul Dravid ने इस वीडियो में
अपने पहले मैच के लिए कड़ी तैयारी की है टीम इंडिया ने
2007 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बोले हिटमैन
इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ज कप 2007 को लेकर बात की है। रोहित ने कहा कि जब भी वो टी20 वर्ल्ड कप के बार में सोचते हैं, तो सबसे पहले उनके दिमाग में साल 2007 का BOWL OUT आता है जो पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके लिए 2007 के वर्ल्ड कप से लेकर अभी तक कुछ नहीं बदला है और हमेशा वो जीतने के इरादे से मैदान पर उतरते हैं।