World Cup 2023 के लिए कोच द्रविड़ ने भी उठा लिया है बल्ला, टीम के साथ कर रहे हैं खूब मेहनत
टीम इंडिया के अभ्यास का एक वीडियो आया है सोशल मीडिया पर।
अद्यतन - Oct 11, 2023 2:10 pm

World Cup 2023 में टीम इंडिया आज अपना दूसरा मैच खेल रही है, जहां भारतीय टीम का सामना इस मैच में अफगानिस्तान टीम से हो रहा है। रोहित की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच जीतकर उत्साह से लबरेज है, वहीं अफगान टीम आज अपनी पहली जीत की तलाश में उतरी है। इन सब के बीच टीम इंडिया के कोच का एक गजब वीडियो आया है, जो आपको भी काफी पसंद आने वाला है।
World Cup 2023 में आज किसने जीता टॉस?
वहीं आज World Cup 2023 में आज 9वां मैच खेला जा रहा है, जहां इस मैच में अफगानिस्तान टीम ने टॉस जीत लिया है और ये टीम दिल्ली के मैदान पर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इससे पहले अफगान टीम को बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था और टीम का आगाज अच्छा नहीं रहा था। दूसरी ओर टीम इंडिया उत्साह और जोश से लबरेज हैं, जिसका कारण है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मिली दमदार जीत। जहां इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी दमदार थी, साथ ही बल्लेबाजी भले ही रोहित, ईशान और अय्यर फ्लॉप थे। लेकिन विराट और कोहली की पारी ने पूरे खेल को बदल दिया और टीम को जीतवाया था।
ये कोच साहब ने World Cup 2023 में बल्ला कैसे उठा लिया?
*टीम इंडिया के अभ्यास का एक वीडियो आया है सोशल मीडिया पर।
*जिसमें टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ करते दिखे काफी अलग ही काम।
*कोच राहुल द्रविड़ ने उठाया बल्ला और खिलाड़ियों को कराया अभ्यास।
* World Cup 2023 के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं द्रविड़ टीम के साथ।
द्रविड़ खूब मेहनत कर रहे हैं टीम के साथ World Cup 2023 के लिए
आज के मैच के लिए कुछ प्रकार हैं दोनों टीमें
अफगानिस्तान
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव
मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।