एक और टॉस हारने के बाद विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़
टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए कहा।
अद्यतन - नवम्बर 3, 2021 8:49 अपराह्न
टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का अपना सबसे महत्वूपर्ण मैच खेल रही है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ यह मैच हर हाल में जीतना है। मैच में कप्तान विराट कोहली एक बार फिर टॉस हार गए और टीम को लगातार तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस वर्ल्ड कप में टॉस की भूमिका काफी अहम रही है क्योंकि टॉस जीतने वाले कप्तान ओस की वजह से पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं और बाद में बल्लेबाजी।
भारतीय टीम भी दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, लेकिन विराट कोहली की किस्मत ने इस टूर्नामेंट में अब तक टीम इंडिया को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के खिलाड़ी इस मैच में किस तरह की बल्लेबाज़ी करते हैं। विशेष रूप से अबू धाबी के मैदान पर जहां की पिच शुरुआत में गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है।
दोनों टीम इस मैच में बदलाव के साथ उतरी हैं
टीम इंडिया ने अपने अंतिम एकादश में 2 बदलाव किए हैं, जहां इशान किशन की जगह सूर्यकुमार यादव को फिर शामिल किया गया है। सूर्या पिछला मैच पीठ दर्द के कारण नहीं खेल सके थे। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती की जगह रविचंद्रन अश्विन को भी मौका दिया गया है। अश्विन पहली बार टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे। अफगानिस्तान को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा क्योंकि टीम के इन फॉर्म ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान चोटिल होने की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।
अफगानिस्तान की टीम इससे पहले 3 में से 2 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। उन्होंने नामीबिया और स्कॉटलैंड को बड़े अंतर से हराया। इसके अलावा अफगान टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कड़ी टक्कर दी थी। दूसरी ओर टीम इंडिया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से मुकाबला गंवा चुकी है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीसरी बार भिड़ेंगी, जहां इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबले भारत ने जीते हैं।
फिर से टॉस हारने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने विराट को लेकर कुछ इस प्रकार की प्रतिक्रिया दिए
#INDvsAFG
Kohli again lost the toss
Indians RN ; pic.twitter.com/4rR9fMDnWq— AKG (@AkshitG2003) November 3, 2021
Match se pahle, Toss toh Jeet Jao Kohli Bhaiya 🙏 pic.twitter.com/BT268kx5nx
— Arbaz Khan (@its_bhajji) November 3, 2021
Toss #ViratKohli #Kohli #INDvAFG
Virat desperately want this coin especially in UAE! Unlucky in bigger formats pic.twitter.com/6bsubzqqDg— Prabhat Singh ❁ (@iampbdawn) November 3, 2021
Squid Game but Kohli has to win the toss. pic.twitter.com/UMuoJMeBFU
— Heisenberg ☢ (@internetumpire) November 3, 2021
Kohli when he is told to win the toss pic.twitter.com/4r7DcnqDzJ
— Jimmy Ciego (@JimmyECiego) October 31, 2021
Virat Kohli in this year Lost 17 toss out of 20 in International Cricket.
— CricketMAN2 (@man4_cricket) November 3, 2021
Kohli should bring proxy for toss 😐 pic.twitter.com/kANisQlC7w
— Umakant ™ (@Umakant_27) November 3, 2021
The coins are now all Kohli-proof! He's lost the toss in 13 out of his last 14 games!
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) November 3, 2021
"your next task is you have to win the toss today"
Virat Kohli :#INDvsAFG #T20WorldCup #toss pic.twitter.com/vdnunctlwB
— Neeraj kushwah (@neeraj_kushwah_) November 3, 2021
Scenes From Indian Dressing Room After Kohli Losing The Toss#toss pic.twitter.com/3eAmnAAWh5
— Gol Gappa (@Sahi_Keh_Ra_Hun) October 31, 2021
#INDvsAFG
Virat Kohli from next match onwards.. #Viratkohli #toss #INDvsAFG pic.twitter.com/rjBGrIW0Pl— Armaan Khan (HBD ASHU 🎂🥳🎊) (@imrealArmaan) November 3, 2021
virat kohli after losing toss constantly #INDvsAFG pic.twitter.com/EpeJkU4bfB
— imroz (@Imrozzsyed) November 3, 2021
#INDvsAFG
Everyone : Virat bhai why don't you ever win a toss?Virat Kohli : pic.twitter.com/FkPJoLB7Ao
— Anant (@_Aawarahun) November 3, 2021
Kohli after losing the toss again pic.twitter.com/sDemq0layY
— adiba (@notabidaa) November 3, 2021